newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Teachers’ Day 2022: इस टीचर डे पर अपने प्रिय शिक्षक को दें ये खास तोहफा, भावुक हुए बिना नहीं रह पाएंगे आपके गुरुजन

Teachers’ Day 2022: एक अच्छा इंसान बनना और जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने गुरू और माता-पिता का देश और समाज में मान बढ़ाना। लेकिन इसके इतर अगर आप अपने प्रिय शिक्षक को कोई उपहार भेंट करना चाहते हैं और कोई आइडिया नहीं सूझ रहा तो आइये इस दिन को खास बनाने के लिए हम आपको कुछ टिप्स देते हैं

नई दिल्ली। इंसान के जीवन में मौजूद सभी रिश्तों में सबसे ऊंचा स्थान शिक्षक का होता है। शिक्षक वो शख्स होता है जो हमारे भविष्य की नींव रखता है। जीवन में शिक्षक की अहमियत को शब्दों में बयां करना कठिन है। एक ओर जहां शिक्षा (Education) सफलता के मार्ग खोलती है तो वहीं, शिक्षक (Teacher) उस रास्ते पर चलना सिखाते हैं। शिक्षक को ईश्वर मानते हुए यूंही नहीं कहा गया है कि ‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरा, गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।’ गुरूजनों को समर्पित शिक्षक दिवस हर साल सितंबर महीने की 5 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने गुरू के इस दिन को खास बनाने के प्रयास करते हैं। उन्हें सम्मान देते हैं। उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट करते हैं। अगर आप अपने शिक्षक को कोई ऐसी चीज भेंट करना चाहते हैं, जिसे वो आजीवन याद रखें। तो ऐसी सिर्फ एक ही चीज है और वो है उनकी दी हुई शिक्षा को पूरी तरह से आत्मसात कर एक अच्छा इंसान बनना और जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने गुरू और माता-पिता का देश और समाज में मान बढ़ाना। लेकिन इसके इतर अगर आप अपने प्रिय शिक्षक को कोई उपहार भेंट करना चाहते हैं और कोई आइडिया नहीं सूझ रहा तो आइये इस दिन को खास बनाने के लिए हम आपको कुछ टिप्स देते हैं।

हैंडमेड प्रोडक्ट

शिक्षक दिवस पर आप अपने टीचर को हाथों से बनी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। ये कोई पेंटिंग, पोस्टकार्ड, फोटो फ्रेम, मिट्टी की मूर्ति आदि कुछ भी हो सकता है। असल में शिक्षक के इस दिन को जो यादगार बनाएगा वो होगी आपकी मेहनत। यकीन मानिए ये भावना आपके शिक्षक का मन छू लेगी।

नोटपैड

आप अपने शिक्षक को नोटपैड भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके कवर को आप अपने हाथों से डिजायन कर सकते हैं या फिर इसके पहले पन्ने पर शिक्षक के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। साथ ही Best teacher in the world भी लिख सकते हैं। ये आपके टीचर को काफी पसंद आएगा।

किताब

आप अपने शिक्षक की भाषा या विषय से संबंधित किताबें गिफ्ट कर सकते हैं।

स्टेशनरी

शिक्षक को उनकी जरूरत के अनुसार कोई स्टेशनरी आइटम गिफ्ट कर सकते हैं, जो आपके टीचर को स्पेशल फील करवाएगा।

थैंक यू लेटर

टीचर डे के मौके पर आप अपने शिक्षक को थैंक्यू लेटर गिफ्ट कर सकते हैं। उन्हें दिल से एक पत्र लिखते हुए बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या स्थान है और उन्होंने आपको क्या दिया है? इस पत्र में लिखें कि अब तक आपने उनसे कौन-कौन सी बातें सीखीं हैं?