newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2023 Foods: नवरात्रि में रखने जा रहे हैं व्रत तो खाएं ये चीजें, वेट लॉस होने के साथ ही बनी रहेगी एनर्जी

Chaitra Navratri 2023 Foods: आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको नवरात्रि में व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपका बढ़ा हुआ वजन तो कम होगा ही लेकिन आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें…

नई दिल्ली। मां शक्ति की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के दिनों को खास माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। इस साल नवरात्रि का पर्व 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के मां शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। इसी दिन कलश स्थापना भी की जाती है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भक्त सच्चे मन से पूजा-पाठ आराधना करते हैं। मां के लिए व्रत रखते हैं। अगर आप भी नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत रखना चाहते हैं लेकिन शरीर में कमजोरी से परेशान हैं तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको नवरात्रि में व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपका बढ़ा हुआ वजन तो कम होगा ही लेकिन आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें…

नवरात्रि के व्रत में जरूर खाएं ये चीजें

साबूदाना- साबूदाना सेहत और स्वाद दोनों में बेस्ट होते हैं। ये एक तरह का सुपर फूड होता है ऐसे में अगर आप इसे व्रत में खाते हैं तो इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। साबूदाने का इस्तेमाल आप अलग-अलग तरह से कर सकते हैं। अगर आप नवरात्रि के दिनों में इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप इसकी खिचड़ी खाएं। सादे नमक की जगह पर आप व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।

मखाने- मखाने शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मखानों के सेवन से भूख भी कम लगती है ऐसे में व्रत के दिन आप इसकी खीर बनाकर खाएं। दूध और मखाने की खीर से आपको काफी समय तक भूख भी नहीं लगेगी।

Gupt Navratri 2023...

फ्राई मखाने- जिन लोगों को मखाने की खीर नहीं पसंद वो लोग मखाने को घी में फ्राई करके खा सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी, जुबान को स्वाद दोनों ही मिलता है। आप ऊपर से सेंधा नमक डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

खजूर- खजूर स्वाद में तो बेहतर होते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से भी ये काफी पौष्टिक होते हैं। आप मां दुर्गा को इस खजूर की बनी खीर का भोग लगा सकते हैं बाद में आप भी इसे व्रत में ग्रहण करें। इसके सेवन के बाद आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी और शरीर को जरूरी पोषक मिलेंगे।