newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parenting Tips: उम्र के हिसाब से जानिए बच्चों के लिए कितने घंटों की नींद है जरूरी

Parenting Tips: खास तौर पर अब जब स्कूल शुरू हो गए हैं तो बच्चों को टाइम से उठाना और उन्हें तैयार करना एक बड़ी परेशानी का बना हुआ है लेकिन क्या आप जानते हैं बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी नींद काफी जरूरी है। कम नींद से बच्चे की सेहत (Sleep For Brain) पर भी असर पड़ता है।

नई दिल्ली। कोरोना के कम होने के बाद स्कूल दोबारा खुल गए हैं लेकिन लंबे समय से घर में रहने के कारण बच्चों की दिनचर्या में काफी बदलाव आ गया है। बच्चे पूरे दिन खेलने में लगे रहे हैं। कभी मोबाइल तो कभी लैपटॉप और देर तक जागे रहते हैं। देर रात सोने की वजह से बच्चों की नींद पूरी नहीं हो पाती ऐसे में अगले दिन उन्हें उठाना बड़ी सिरदर्दी बन जाता है साथ ही उठने के बाद भी बच्चे थके-थके से रहते हैं। खास तौर पर अब जब स्कूल शुरू हो गए हैं तो बच्चों को टाइम से उठाना और उन्हें तैयार करना एक बड़ी परेशानी का बना हुआ है लेकिन क्या आप जानते हैं बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी नींद काफी जरूरी है। कम नींद से बच्चे की सेहत (Sleep For Brain) पर भी असर पड़ता है। ऐसे में जो लोग माता-पिता है उनका ये जानना जरूरी हो जाता है कि कितने घंटे की नींद (Sleep For Kids) एक बच्चे के लिए जरूरी होती है। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कि किस उम्र के बच्चों के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है।

sleep....

कितने घंटे की नींद है बच्चों के लिए जरूरी

  • बच्चों के लिए नींद उनकी उम्र के हिसाब से जरूरी होती है। एक बच्चा पैदा होने के बाद दिन के 24 घंटों में कम से कम 18 घंटे की नींद लेता है।
  • 4 से 12 महीने का हो जाने के बाद बच्चा 12 से 16 घंटे की नींद लेता है।
  • 1 से 2 साल की उम्र के बच्चे के लिए 11 से 14 घंटे की नींद जरूरी है।
  • जिन बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच है तो उन्हें कम से कम 10 से 13 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
  • जो 6 से 12 साल के बच्चे हैं उनके लिए 9 से 12 घंटे की नींद जरूरी है।
  • 13 से 18 साल की उम्र के बच्चों को कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

sleep.

अच्छी और भरपूर नींद के क्या हैं फायदे

  • जरूरत के मुताबिक गहरी और अच्छी नींद लेने से शरीर में ग्रोथ हार्मोन तेजी से एक्टिव होते हैं।
  • जब बच्चों की नींद पूरी होती है तो उनका इम्‍यून सिस्‍टम भी मजबूत होता है। इससे बच्चों में बीमारियां, इंफेक्शन, खांसी और जुकाम की समस्या भी दूर रहती है।
  • जब कोई बच्चा अच्छी नींद लेता है तो उसके शरीर से दिनभर की थकान और कमजोरी भी दूर हो जाती है। इससे बच्चों का शरीर एनर्जेटिक रहता है।

sleep....

  • जो बच्चे कम नींद लेते हैं उनमें चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। इससे बच्चों में मानसिक बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।
  • जो बच्चे जरूरत के मुताबिक नींद लेते हैं उनकी शारीरिक और मानसिक ग्रोथ भी अच्छी होती है।