newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Independence Day Special 2023: स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं ‘तिरंगा बर्फी मिठाई’, मेहमानों से लेकर बच्चों तक सबको आएगी पसंद

Independence Day Special 2023: अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास करना चाहते हैं तो आपके लिए हम एक ऐसी टेस्टी रैसेपी लेकर आए हैं जिसे न सिर्फ मेहमान खाकर खुश होंगे बल्कि बच्चों का भी दिल खुशनुमा हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाना है इस रेसिपी को…

नई दिल्ली। एक दिन बाद यानी 15 अगस्त 2023 को देशभर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) मनाया जाएगा। भारत इस साल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाएगा। (Tirangi Barfi) ये दिन भारत के इतिहास में काफी खास है। हर साल इस दिन देश में झंडा वंदन, रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलता है जो कि लोगों में देशभक्ति के एहसास को बढ़ाता है। भारत में इस दिन को किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता। यही वजह है कि लोग इस दिन घर में अलग-अलग पकवान भी बनाते हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास करना चाहते हैं तो आपके लिए हम एक ऐसी टेस्टी रैसेपी लेकर आए हैं जिसे न सिर्फ मेहमान खाकर खुश होंगे बल्कि बच्चों का भी दिल खुशनुमा हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाना है इस रेसिपी को…

Independence Day Special 2023

‘तिरंगा बर्फी मिठाई’ बनाने के लिए जरूरी सामान (Tiranga Barfi Recipe) 

आपको तिरंगा मिठाई बनाने के लिए कुछ सामान की जरुरत पड़ेगी। सबसे पहले आप सूखा नारियल बुरादा, काजू, किशमिश-बारीक कटी हुई, देसी घी, बाजार बादाम, दूध, छोटी इलायची पाउडर, पिसी हुई शक्कर, नारंगी और हरा रंग मंगवा कर रख लें।

Independence Day Special 2023

इस तरह से तैयार करें ‘तिरंगा बर्फी’ 

  • ‘तिरंगा बर्फी’ बनाने के लिए एक कटोरी लें अब इसमें नारियल के बुरादे को डालकर उसमें पिसी चीनी मिलाएं।
  • अब इसमें इलायची का पाउडर और दूध मिलाएं।
  • इसे अच्छे से मिलाकर आटे की तरह गूंथ कर रख लें।
  • अब इस तैयार हुए मिश्रण को अलग-अलग तीन हिस्सों में करें। एक हिस्से को ऐसे ही रहने दें और बाकी दो में से एक में नारंगी और एक में हरा रंग मिलाएं।
  • अब एक प्लेट लें और इसमें नारियल का बुरादा छिड़कें। अब हरा रंग मिलाए हुए मिश्रण को पूरा डालकर इसकी एक परत बनाएं।

Independence Day Special 2023

  • अब इसके बाद सफेद रंग वाला मिश्रण इसमें डालें और फिर नारंगी रंग वाला।
  • अब इसे हल्के हाथों से दबाकर बराबर कर लें और 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें। अब इसे आप अपने हिसाब से शेप में काट लें।
  • तैयार है आपकी ‘तिरंगा बर्फी मिठाई’। अब आप इसे मेहमानों और बच्चों को प्लेट में रखकर सर्व करें।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।