newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल को मौके पर अपने चाहनेवालों को भेजें ये खास संदेश

सूर्य का उत्तरायण होने के साथ जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत के ही कई इलाकों में जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी (Lohri) का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल (Pongal) के रूप में मनाए जाने की प्रथा है।

सूर्य का उत्तरायण होने के साथ जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत के ही कई इलाकों में जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी (Lohri) का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल (Pongal) के रूप में मनाए जाने की प्रथा है।

नई दिल्ली। सूर्य का उत्तरायण होने के साथ जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) का पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत के ही कई इलाकों में जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी (Lohri) का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रूप में मनाए जाने की प्रथा है। वैसे तो पोंगल का त्यौहार 4 दिनों तक मनाया जाता है। इनमें से पोंगल और लोहड़ी का त्यौहार अच्छी फसल होने की खुशी में मनाया जाता है। वहीं मकर संक्रांति को सूर्य के दक्षिणायण से उत्तरायण होने को लेकर सूर्य भगवान को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए मनाया जाता है। वहीं पोंगल का त्यौहार नए तमिल कैलेंडर की शुरुआत को भी बताता है।

Makar Sankranti

इस साल पोंगल 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक होगा। जिसमें पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन थाई पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्नुम पोंगल होगा। ऐसे में आप इन खास संदेशों के जरिए अपने चाहनेवालों को इन त्यौहारों की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

लोहड़ी के लिए संदेश

मूंगफली दी खुशबु ते गुर दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार,
मुबारक होवे तानु लोहड़ी का त्योहार!!

फिर आ गयी भांगड़ा के बारी,
लोहड़ी मानाने की करो तैयारी
आग के पास सब आओ,
सुंदर मुंदरीए जोर से गाओ
शुभ लोहड़ी!!

सर्दी की थरथराहट में,
मूंगफली, रेवरी और गुर के साथ
लोहड़ी मुबारक हो प्यार…
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ
हैप्पी लोहड़ी!

मीठी बोली, मीठी जुबान
ते मीठे ही पकवान,
मेरी तरफ से आपको लोहड़ी का यही शुभ पैगाम…
हैप्पी लोहड़ी!!

दिल की खुशी और अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको लोहरी का त्यौहार,
लोहड़ी की शुभकामनाएं!!

पंजाब भंगड़ा दे मक्‍खन मलाई
पंजाबी तड़का ते दाल फ्राइ,
त्‍वानू लोहड़ी दी
लख लख वधाई!!

लोहड़ी पर्व की पावन बेला में यही हमारा शुभ संदेश
हर दिन आये आपके जीवन में, लेकर खुशिया विशेष,
लोहड़ी की शुभकामनाएं!!

मकर संक्रांति पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

मंदिर की घंटी आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
मुबारक को आपको मकर संक्रांति का त्योहार!!

तिल हम हैं, गुड़ आप
मिठाई हम हैं, मिठास आप,
साल के पहले त्योहार से हो रही
आज शुरुआत
आपको हमारी तरफ से,
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!!
सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग आसमान में ,
ऐसे भरेगी उड़ान मेरी पतंग
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग,
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!!

makar sankranti

पल पल सुनहरे फूल खिलें
कभी ना हो कांटों से सामना,
जिंदगी आफी खुशियों से भरी रहे
यही हैं संक्रांति पर हमारी शुभकामना!

तन में मस्ती, मन में उमंग
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ जैसा मीठापन
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!!

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप जिंदगी की सारी कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की,
मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!!

पोंगल के लिए भेजें ये खास शुभकामना संदेश

तन में मस्ती, मन में उमंग
चलो आकाश में डाले रंग
हो जाएं सब संग संग, उड़ाए पतंग
हैप्पी पोंगल 2021

खुशी और उत्साह के साथ पोंगल
मनोरंजन और उल्लास के साथ पोंगल
पोंगल पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Pongal

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ये पोंगल
हमने तहे दिल से यह पैगाम भेजा है।

पोंगल के मौके पर आओ प्रकृति से मिलें
मीठे और स्‍वादिष्‍ट चावलों के साथ हर दिल खिले।

पोंगल के इस पावन मौके पर भगवान सूर्य आपको अपनी गरमाहट दें
यह पावन त्योहार आपको गन्ने की मिठास की तरह और मीठा बनाए
मेरी ओर से पोंगल की शुभकामनाएं।