newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Winter Superfood: सर्दियों में जरूर खाएं ये 6 सुपरफूड, शरीर को गर्म रखने के साथ ही बड़ी बीमारियों से भी बचाव

Winter Superfoods: बाजरा- गुड फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बाजरा हाई आइरन एनीमिया में फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसके नियमित सेवन हड्डियों भी मजबूत होती है। आप चाहें तो बाजरे के लड्डू या बाजरे की रोटी बनाकर भी अपनी दिनचर्या में इसे शामिल कर सकते हैं।

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। सर्दियां आते ही लोगों के खान पान से लेकर पहनने तक सभी चीजों में बदलाव आ जाता है। लोग ठंड से खुद को बचाने के लिए उनी जैसे गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं लेकिन बावजूद इसके हल्की सी भी हवा हमारे शरीर में रोंगटे खड़े कर देती है। ऐसे में आप हम आपके लिए कुछ खास जानकारी लेकर सामने आए हैं। जो आपको कड़कड़ाती ठंड में आपका बचाव तो करेगी ही साथ ही आपको सर्दी में बीमारी पड़ने से भी बचाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वो चीजें…

shakarkand

शकरकंद- शकरकंद सर्दियों में आसानी से मिल जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट्स होता है जो शरीर को जरूरत के मुताबिक एनर्जी देता है। शकरकंद को फाइबर, विटामिन-ए और पोटेशियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। उन लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद है जिन्हें कब्ज, इम्यूनिटी और इन्फ्लेमेशन से जुड़ी समस्याएं हैं।

शलगम और उसके पत्ते- शलगम में एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। शलगम स्टार्च और ओवरऑल पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। साथ ये हड्डियों को मजबूत कर डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने का काम करता है।

khajur

खजूर- सर्दियों में मिलने वाला खजूर एक लो फैट फूड है जिससे वजन बढ़ने से जुड़ी समस्या नहीं होती। ये कई न्यूट्रिएंट्स से भरा होता है। जिन जाने वालों के लिए भी ये एक बेहतरीन फल है। सर्दियों के मौसम में इसका इस्तेमाल शरीर को गर्म रखने के लिए किया जा सकता है।

बादाम, अखरोट- बादाम और अखरोट का बराबर मात्रा में सेवन नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखने में सहायक होता है। ये दिन की सेहत में भी सुधार लाने में सहायक होता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कंटेंट हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

रागी- सर्दियों में रागी सेहत को बड़ा फायदा पहुंचाती है। रागी ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ही एनीमिया में भी राहत पहुंचाने का काम करती है। इंसोमेनिया, एन्जाइटी और डिप्रेशन से परेशान लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद होती है।

bajra

बाजरा- गुड फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बाजरा हाई आइरन एनीमिया में फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसके नियमित सेवन हड्डियों भी मजबूत होती है। आप चाहें तो बाजरे के लड्डू या बाजरे की रोटी बनाकर भी अपनी दिनचर्या में इसे शामिल कर सकते हैं।