newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Slim Body Tips: शरीर का वजन चुटकियों में घटाता है किचन का ये एक मसाला, जानिए इस्तेमाल करने की विधि?

Slim body tips: शरीर में वसा कोशिकाओं को तोड़ने और उन्हें शरीर से बाहर निकालने में बहुत सहायक है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से भूख कम होती है साथ ही चयापचय क्रिया भी तेज होती है। हालांकि, वजन घटाने की रेमेडी के तौर पर इसका इस्तेमाल किसी खास तरीके से करना होगा।

नई दिल्ली। क्या आपका वजन ज्यादा है और इसे घटाना चाहते हैं। लेकिन जिम जाने की इच्छा नहीं होती? तो इसमें आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। हम आपके लिए घर पर प्राकृतिक रूप से वजन कम करने का आसान तरीका बताते हैं। आप अपने किचन का केवल एक मसाला दालचीनी का इस्तेमाल करके चुटकियों में अपना वजन घटा सकते हैं। दालचीनी शरीर में वसा कोशिकाओं को तोड़ने और उन्हें शरीर से बाहर निकालने में बहुत सहायक है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से भूख कम होती है साथ ही चयापचय क्रिया भी तेज होती है। हालांकि, वजन घटाने की रेमेडी के तौर पर इसका इस्तेमाल किसी खास तरीके से करना होगा। तो आइये जानते हैं दालचीनी का उपयोग फैटबर्नर के रूप में कैसे कर सकते हैं…

दालचीनी फैटबर्नर ड्रिंक बनाने की सामग्री

दालचीनी पाउडर :- 1 छोटा चम्मच

पानी :- 2-3 गिलास

शहद :- 1 छोटा चम्मच

विधि

Step-1. दालचीनी को पीसकर उसका पाउडर बना लें।

Step-2. अब एक जग में 2 से 3 गिलास पानी और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर मिला दें।

Step-3. इसके बाद इस मिश्रण को गैस पर चढ़ाकर एक उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएं।

Step-4. उबाल आने के बाद आँच को धीमा करके इस मिश्रण की मात्रा के आधा होने तक उबलने दें।

Step-5. अब इसे कॉफी कप में छान कर रात को सोने से पहले चाय या कॉफी की तरह गर्म-गर्म सिप करके पिएं।

Step-6. बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को एक महीने तक दोहराएं।