newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri Ghaghras: इस बार नवरात्रि को बनाएं और भी स्पेशल, गरबा खेलने के लिए चुनें स्टाइलिश लहंगे

Navratri Ghaghras: नवरात्रि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। नवरात्रि में गरबा खेलने का प्रचलन भी है, जिसके मद्देनजर जगह-जगह बड़े स्तर पर गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ अच्छे और सुंदर लहंगों के बारे में जिसे पहन कर आप गरबा नाइट में जा सकती हैं।

नई दिल्ली। नवरात्रि का त्योहार साल भर में दो बार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू संस्कृति में नवरात्रि सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। नवरात्रि को शक्ति और भक्ति दोनों का प्रतीक माना जाता है। जैसा की आपको पता है कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। जिसको लेकर लोगों में भरपूर उत्साह है। नवरात्रि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। नवरात्रि में गरबा खेलने का प्रचलन भी है, जिसके मद्देनजर जगह-जगह बड़े स्तर पर गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ अच्छे और सुंदर लहंगों के बारे में जिसे पहन कर आप गरबा नाइट में जा सकती हैं।

चनिया चोली

गुजरात में चनिया चोली लहंगे को कहा जाता है। ये टिपिकल गुजराती लहंगा है जो कि मल्टी कलर्ड होता है। इस लहंगे का फेब्रिक हल्का होता है और ये लहंगा देखने में बेहद खूबसूरत होता है। हैवी वर्क वाले गुजराती चनिया चोली को आप अपने गरबे के लिए चुन सकती हैं। ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

लहरिया लहंगा

लहरिया लहंगे में कई अट्रैक्टिव डिजाइन्स आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। ये लहंगा आपको काफी खूबसूरत लुक देता है। इस लहंगे की खासियत ये है कि इसका लहरिया प्रिन्ट इसे रिच लुक देता है। ऐसे में इस लहंगे के साथ कोई भी भारी जूलरी या हैवी दुपट्टे की जरूरत नहीं होती है।

बटीक लहंगा

आपने ज़्यादातर सूट या साड़ी पर ही बटिक प्रिंट देखा होगा लेकिन अब लहंगे में भी बटिक प्रिंट आ गया है। हल्के फैब्रिक में रिच लुक प्रिंट किसे नहीं पसंद जिसे पहनने के बाद इसमें भारी-भारी एहसास न होकर हल्का और फ्री मेहसूस हो। ये लहंगा गरबे में जी खोल कर डांस करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

टाई एंड डाई लहंगा

टाई एंड डाई लहंगा भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस लहंगे में भी हल्का और फ्री महसूस करेंगी। इस नवरात्रि इसे पहनकर गरबा करने में आपको बहुत अच्छा लगेगा और कंफर्ट मेहसूस होगा।