Hindi Diwas 2022: आखिर क्यों हर 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस मनाया जाता है, जानें क्या है इसका महत्व?

Hindi Diwas 2022: इस दिन शिक्षण संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें कई सारे छात्र हिस्सा लेते है, कुछ इस दिन प्यारी कविता पढ़ के तो कुछ हिंदी दिवस पर भाषण देते है।

Avatar Written by: September 13, 2022 11:10 am

नई दिल्ली। हमारे देश में हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। देश में हर जगह खास तौर पर स्कूल,कॉलेज जैसे संस्थानों में इस दिन को खास तरीके से मनाते है। इस दिन शिक्षण संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें कई सारे छात्र हिस्सा लेते है, कुछ इस दिन प्यारी कविता पढ़ के तो कुछ हिंदी दिवस पर भाषण देते है।

कब मनाया जाता है?

भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत देश की आजादी के बाद हुई थी। साल 1946 को 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। फिर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया। जिसके बाद से यह प्रथा चलती आ रही है। हिन्दी दिवस के अलावा विश्व हिन्दी दिवस हर साल 10 जनवरी को सेलीब्रेट किया जाता है। यह दिन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

किसकी याद में मनाया जाता है?

संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अन्तरराष्ट्रीय रूप होगा। यह निर्णय 14 सितम्बर को लिया गया, इसी दिन हिन्दी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का 50वाँ जन्मदिन था,जिस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को सर्वश्रेष्ठ माना गया था।

Latest