newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhoni Viral Video: CSK की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी का ये वीडियो हो रहा वायरल, क्या आपने देखा

Dhoni Viral Video: साल 2008 से इस टीम से जुड़े धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की झोली में 4 खिताब डाल चुके हैं लेकिन अब टीम इस साल अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि यहां बता दें कि एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

नई दिल्ली। 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यानी आईपीएल का 15वां सीजन शनिवार शुरू होने जा रहा है। आईपीएल 2022 के आगाज से ठीक पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले के बाद अब उनकी जगह इसका जिम्मा रविंद्र जडेजा संभालते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेकर आईपीएल में बतौर कप्तान अपने कार्यकाल का अंत कर दिया है। आईपीएल में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। साल 2008 से इस टीम से जुड़े धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की झोली में 4 खिताब डाल चुके हैं लेकिन अब टीम इस साल अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि यहां बता दें कि एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

dhoni..

बता दें, बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी कि महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। महेंद्र सिंह धोनी के इस ऐलान के बाद से ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोगों का जमकर रिएक्शन सामने आ रहा है। कई यूजर्स धोनी के इस फैसले की सराहना कर रहा है तो कुछ ऐसे भी हैं जो धोनी को इस फैसले को वापस लेने के लिए कह रहे हैं।

dhoni csk

अब इस बीच कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो कि केकेआर के खिलाफ फाइनल मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन का है। वीडियो में देखा जा सकता है हर्षा भोगले ने धोनी से पूछ रहे हैं, ‘आपने जो इतने सालों से टीम के लिए शानदार काम किया उसके लिए शुक्रिया। आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं।’


जिसपर हर्षा को जवाब देते हुए धोनी कहते हैं, ‘लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।’ ये सीएसके के बतौर कप्तान धोनी के कुछ आखिरी शब्द थे। धोनी के इस बयान के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो आईपीएल 2022 का सीजन खेलेंगे, मगर किसी को ये नहीं पता था कि वह बतौर कप्तान हीं बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहेंगे। अब देखना होगा कि धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद सीएसके इस टाइटल को डिफेंड कर पाती है या नहीं।