newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Paralympics: भारत का कमाल, जैवलिन थ्रो में देवेंद्र ने जीता रजत, तो सुंदर ने कांस्य पदक

Tokyo Paralympics: देवेन्द्र के अलावा सुंदर ने अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 64.01 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट से भारत ने दो पदक अपने नाम किए। श्रीलंका के हेरात मुदी यान सैलाजे ने विश्व रिकार्ड बनाते हुए 67.79 का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।

टोक्यो। भारत के देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक एफ-46 वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। देवेंद्र और सुंदर के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र ने 64.35 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। देवेन्द्र का यह स्कोर उनका निजी बेस्ट स्कोर रहा। देवेन्द्र के अलावा सुंदर ने अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 64.01 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट से भारत ने दो पदक अपने नाम किए। श्रीलंका के हेरात मुदी यान सैलाजे ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 67.79 का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।

Devendra Jhajharia and Sundar Singh Gurjar

भारत के एक अन्य पैरा भाला फेंक एथलीट अजीत सिंह इस इवेंट में 56.15 का स्कोर कर आंठवे स्थान पर रहे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। वहीं पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को फोन लगाकर बधाई दी।

पीएम मोदी ने देवेंद्र और सुंदर सिंह गुर्जर को दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देवेंद्र और सुंदर के पदक जीतने पर इन एथलीटों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देवेंद्र का बेहतरीन प्रदर्शन। हमारे अनुभवी एथलीट में से एक देवेंद्र ने रजत पदक अपने नाम किया। वह देश को लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

सुंदर के लिए प्रधानमंत्री ने कहा, “सुंदर के कांस्य जीतने से भारत को खुशी हुई है। उन्होंने उल्लेखनीय साहस और समर्पण दिखाया। सुंदर को बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं।”

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई