newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BCCI ने पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को कमेंट्री पैनल से हटाया, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

पूर्व क्रिकेटर और चर्चित कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को बीसीसीआई ने अपने कमेंट्री पैनल से हटा दिया है। इससे पहले भी संजय मांजरेकर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग उठ चुकी है।

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और चर्चित कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को बीसीसीआई ने अपने कमेंट्री पैनल से हटा दिया है। इससे पहले भी संजय मांजरेकर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग उठ चुकी है। जिसपर बीसीसीआई ने अब एक्शन लिया है। इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक उनको आईपीएल 2020 के कमेंट्री पैनल से भी बाहर कर दिया गया है। हालांकि इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

SANJAY MAJREKAR

बीसीसीआई संजय मांजरेकर से क्यों है नाखुश?

अब आपको बताते है कि बीसीसीआई संजय मांजरेकर से क्यों नाखुश है? अपनी कमेंट्री के दौरान ही संजय ने अजय जड़ेजा पर एक कमेंट किया था। जिसमें उन्होनें जड़ेजा को कहा था कि उन्हें ऐसे खिलाड़ी नहीं पसंद जो किस्तों पर परफॉर्म करते है। जिसके बाद जडेजा ने भी इसका करारा जवाब दिया था।

Sourav Ganguly

इसके अलावा उन्होंने अपने निशाने पर सौरव गांगुली को भी लिया था और उनपर निशाना साधते हुए कहा था कि वो किसी दूसरे कॉमेंटेटर को बोलने नहीं देते। संजय ने हर्षा भोगले पर भी निशाना साधा और कहा कि वो क्रिकेट जानते है, क्योंकि उन्होंने उनसे विपरीत खेला है। 

BCCi

संजय मांजरेकर के एक के बाद एक विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें अपने कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ने लगा।