newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन : भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी की सेहत में आया सुधार, अमेरिका से जल्द वापस लौटेंगे वतन

वर्ल्ड कप विनर पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन की वजह से अमेरिका में फंस गए थे। अब उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ को बताया है कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है और वो जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश वापस लौटेंगे।

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप विनर पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन की वजह से अमेरिका में फंस गए थे। उन्होंने आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से संपर्क करके उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था।

अब उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ को बताया है कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है और वो जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश वापस लौटेंगे। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी।

Hockey India Nehru CUP

उन्होंने पिछले महीने अमेरिका से वापसी के लिए मदद मांगी थी। दीवान ने बत्रा को भेजे संदेश में कहा,‘आपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है। मैंने स्वदेश लौटने के लिये भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अब उनकी तरफ से सकारात्मक खबर का इंतजार है।’

वर्ल्ड कप 1975 के विजेता पूर्व खिलाड़ी ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धन्यवाद दिया। दीवान पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे के पास अमेरिका गए थे और उन्हें 20 अप्रैल को ही लौटना था लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण वो भारत नहीं आ सके।