
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए टीमों ने अपने रिटेंशन का एलान कर दिया है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखने के लिए 120 करोड़ रुपये के पर्स में से बड़ी रकम खर्च की है। अब सभी का ध्यान मेगा नीलामी पर है, जो नवंबर के अंत में आयोजित होने वाली है। पंजाब किंग्स इस नीलामी में सबसे ज्यादा शेष रकम के साथ उतरेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम बजट होगा।
Superfans, here’s your Diwali Parisu! 🎁💥
An @anirudhofficial Musical ft. IPL Retentions 2025 🥳🎶
#UngalAnbuden #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/FGTXm52v74
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 31, 2024
पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक रकम
पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए अन्य बड़े नामों को रिलीज कर दिया है। उन्होंने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपये और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जिससे कुल खर्च 9.5 करोड़ रुपये हुआ। इस प्रकार उनके पर्स में अब 110.5 करोड़ रुपये बचे हैं, और उनके पास चार राइट टू मैच (RTM) कार्ड भी उपलब्ध हैं। पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज कर बड़ा दांव खेला है।
राजस्थान रॉयल्स का पर्स लगभग खाली
रिटेंशन पर सबसे अधिक खर्च करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स रही है। उन्होंने अपने छह प्रमुख खिलाड़ियों पर कुल 79 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनमें संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) शामिल हैं। अब राजस्थान के पर्स में सिर्फ 41 करोड़ रुपये ही बचे हैं, और उनके पास कोई RTM कार्ड नहीं है।
🚨 BIGGEST EVER IPL PURSE…!!! 🚨
Punjab Kings likely to enter IPL 2025 Mega Auction with a purse of whooping 112cr. 🤯 pic.twitter.com/GrfhOb7oEz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2024
मेगा नीलामी में टीमों के पास कितना बजट?
रिटेंशन के बाद सभी टीमों की शेष राशि और RTM कार्ड की स्थिति क्या है?
चेन्नई सुपर किंग्स
रिटेंशन में खर्च राशि: 65 करोड़
बची राशि: 55 करोड़
RTM कार्ड: 1
दिल्ली कैपिटल्स
रिटेंशन में खर्च राशि: 47 करोड़
बची राशि: 73 करोड़
RTM कार्ड: 2
कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेंशन में खर्च राशि: 69 करोड़
बची राशि: 51 करोड़
RTM कार्ड: 0
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रिटेंशन में खर्च राशि: 37 करोड़
बची राशि: 83 करोड़
RTM कार्ड: 3
लखनऊ सुपर जाएंट्स
रिटेंशन में खर्च राशि: 51 करोड़
बची राशि: 69 करोड़
RTM कार्ड: 1
पंजाब किंग्स
रिटेंशन में खर्च राशि: 9.5 करोड़
बची राशि: 110.5 करोड़
RTM कार्ड: 4
मुंबई इंडियंस
रिटेंशन में खर्च राशि: 75 करोड़
बची राशि: 45 करोड़
RTM कार्ड: 1
सनराइजर्स हैदराबाद
रिटेंशन में खर्च राशि: 75 करोड़
बची राशि: 45 करोड़
RTM कार्ड: 1
राजस्थान रॉयल्स
रिटेंशन में खर्च राशि: 79 करोड़
बची राशि: 41 करोड़
RTM कार्ड: 0
गुजरात टाइटंस
रिटेंशन में खर्च राशि: 51 करोड़
बची राशि: 69 करोड़
RTM कार्ड: 1