newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Paolo Rossi Dies: इटली की 1982 विश्व कप जीत के हीरो पाउलो रोसी का निधन

Paolo Rossi Dies: फीफा विश्व कप-1982 में इटली के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर पाउलो रोसी (Paolo Rossi) का गुरुवार को निधन हो गया। वह 64 साल के थे। बता दें कि राउसी इटली के टीवी चैनल आरएआई स्पोर्ट के साथ विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे।

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप-1982 में इटली के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर पाउलो रोसी (Paolo Rossi) का गुरुवार को निधन हो गया। वह 64 साल के थे। बता दें कि राउसी इटली के टीवी चैनल आरएआई स्पोर्ट के साथ विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे। इसी चैनल ने गुरुवार सुबह उनके निधन की जानकारी दी। इससे पहले महान फुटबाल खिलाड़ी अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना (Diego Maradona) का 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।आरएआई एंकर इनरिको वारिएल ने ट्वीट किया, बहुत बुरी खबर। पाउलो रोसी हमें छोड़ गए। उनको भुलाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने 82 के समर को यादगार बनाया था। वह बीते कुछ वर्षों में आरएआई के अहम साथी थे।

रोसी की पत्नी सापेलेटी फेडेरिका ने उनका और रोसी का एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और इस तस्वीर के साथ लिखा है, सदा के लिए। उन्होंने हालांकि निधन का कारण नहीं बताया है। रोसी को सर्वकालिक महान फॉरवर्ड खिलाड़ियों में गिना जाता है। स्पेन में 1982 में खेले गए फीफा विश्व कप के वह हीरो रहे थे। उन्होंन पूरे टूर्नामेंट में छह गोल किए थे और गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल का अवॉर्ड जीता था।

Paolo Rossi

रोसी उन तीन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने एक ही विश्व कप में यह अवार्ड जीते हैं। 1982 में रोसी को बेलन डी ऑर के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। रोबेटरे बागियो, क्रिस्टियन वेइरी के अलावा वह विश्व कप में इटली के लिए सबसे ज्यादा नौ गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। भारतीय फुटबाल टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है, हम इटली के महान फुटबाल खिलाड़ी रोसी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह 1982 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह फीफा विश्व कप के एक ही संस्करण में गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। क्लब स्तर पर रोसी ने विसेंजा का प्रतिनिधत्व किया।