खेल मंत्रालय का फैसला, JLN स्टेडियम 8000 करोड़ रुपये की लागत से फिर होगा तैयार

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दोबारा से बनाने का फैसला किया है। खेल मंत्रालय इस स्टेडियम की रूप रेखा बदलने के लिए इस पर 8000 करोड़ रुपये खर्च करने वाला है। जिससे ये स्टेडियम विश्व स्तर का बनेगा।

Avatar Written by: June 12, 2020 2:48 pm

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दोबारा से बनाने का फैसला किया है। खेल मंत्रालय इस स्टेडियम की रूप रेखा बदलने के लिए इस पर 8000 करोड़ रुपये खर्च करने वाला है। जिससे ये स्टेडियम विश्व स्तर का बनेगा।

इस बात को लेकर खेल मंत्रालय का कहना है कि इस स्टेडियम को इस तरह से तैयार किया जाएगा जो भविष्य में ओलंपिक और अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सके। स्टेडियम का पुनर्विकास करने का सुझाव नीति आयोग ने खेल मंत्रालय को दिया है।

खेल मंत्रालय ने पांच सदस्यीय परामर्श टीम के गठन की सिफारिश की है, जिसमें एक खेल बुनियादी ढांचा प्रबंधन विशेषज्ञ शामिल होगा। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा अहमदाबाद के मोटेरा में एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है, जिसमें अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करीब 60,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। पिछली बार 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के समय करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से इसका नवीनीकरण किया गया था। इसी स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप के मैचों का आयोजन किया गया था।