newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रांचीः बाइक लेकर सड़क पर नजर आए धोनी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

धोनी एक लंबे वक्त से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। मगर फिर भी अपने पहले प्यार यानि कि क्रिकेट को वो बेहद मिस कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में फुरसत के पलों के बीच महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरते दिखे।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक लंबे वक्त से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। मगर फिर भी अपने पहले प्यार यानि कि क्रिकेट को वो बेहद मिस कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में फुरसत के पलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरते दिखे। अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में टेस्‍ट के बाद वनडे से संन्‍यास लेने की अटकलों के बीच एक बार फिर धोनी अपने घर पर परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं।

mahendra singh dhoni

बीते दिन जेएससीए स्‍टेडियम से लौटने के दौरान रेड लाइट पर जब वो रुके तो उनके फैंस में धोनी के साथ अलग-अलग अंदाज में अपनी सेल्‍फी खींचने की होड़ लग गयी। इतना ही नहीं माही के दीवाने यहीं नहीं रुके, वे अपने चहेते क्रिकेटर के साथ पोज पर पोज देने लगे, जिसके बाद ग्रीन सिग्‍नल आ गया, फिर धोनी ने आगे बढ़ते हुए फैंस को इशारे से समझाया। उन्होंने कहा- चलो, चलो..

MS Dhoni
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले आइपीएल 2020 के लिए पूरी तैयारी के साथ अपनी टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से जुड़ने चेन्‍नई पहुंचे थे। लेकिन कोरोना वायरस के चलते आइपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। इसके बाद आइपीएल खेलने वाले सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने शिविर अगली सूचना तक के लिए टाल दी। ऐसे में तैयारी शिविर टल जाने के बाद रांची के सुपर हीरो माही बीते दिन ही अपने घर पहुंचे हैं।

वे वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज अपने फैंस के बीच उतना ही है। आज भी लोग जहाँ भी उनको देखते हैं उनके साथ एक तस्वीर उतारने के लिए उतावले हो जाते हैं।