
नई दिल्ली। स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल के घर खुशियां आई है। 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुका ये टेनिस स्टार पहली बार पिता बन गया है। 36 साल की उम्र में राफेल नडाल पहली बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी मारिया पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया है। नडाल ने जुलाई महीने में जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी मां बनने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद अब टेनिस स्टार के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी लोग उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राफेल नडाल को फैंस के साथ ही दुनिया भर के एथलीट नडाल को लगातार बधाई दे रहे हैं। रियल मैड्रिड ने अपने ट्वीट में लिखा, ”हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी शेयर करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं!”
Congratulations to our dear honorary member @RafaelNadal and to María Perelló for the birth of their first child. We join you in sharing the happiness of this moment. All the best!
— Real Madrid C.F. ???? (@realmadriden) October 8, 2022
इतने सल पहले की थी शादी
स्पेन के टेनिस स्टार नडाल ने 19 अक्तूबर साल 2019 में शादी की थी। इस शादी के तीन साल बाद नडाल ने बताया था कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बात खिलाड़ी के खेल की करें तो नडाल फिलहाल एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनसे पहले पायदान पर देश के कार्लोस अल्कारेज मौजूद हैं। हाल में वो लेवर कप में नजर आए थे। ये स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था। जिसमें वो पुरुष युगल में ही खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस ऐतिहासिक मैच मेंनडाल और फेडरर की दमदार जोड़ी ने अपना बेस्ट दिया। हालांकि बावजूद इसके उन्हें मुकाबले में हार नसीब हुई।
An emotional final farewell.#LaverCup | @rogerfederer pic.twitter.com/lSZb9KfvbN
— Laver Cup (@LaverCup) September 23, 2022
मुकाबले में हार के बाद फेडरर काफी इमोशनल नजर आए थे। तो वहीं, नडाल की तो आंखें छलक आई थी। दोनों मैच के बाद एक दूसरे का हाथ थामे रोते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। इस हार के बाद ही नडाल ने टूर्नामेंट से हटने का ऐलान किया था।