नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को हमेशा ही मैदान पर कूल अंदाज में देखा गया है। उनकी गिनती ऐसे खिलाड़ियों में होती है जिनके पूरे क्रिकेट करियर में कोई भी छींटे नहीं आईं। लड़ाई-झगड़े और गाली गलौज से वो हमेशा ही दूर रहे हैं। लेकिन, सीधे-साधे दिखने वाले द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी छवि से अलग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो बीच सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दे कि ये एक विज्ञापन का वीडियो है, जिसमें द्रविड़ लोगों को डराते और धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में वो तोड़फोड़ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। वो लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वो किसी का फ्रंट मिरर तोड़ रहे हैं तो किसी का साइड मिरर।
इसके अलावा हमेशा सादगी से पेश आने वाले और अच्छी अच्छी बातें करने वाले द्रविड़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देख किसी को यकीन नहीं हो रहा कि वो राहुल द्रविड़ ही हैं। उनकी इस वीडियो पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विराट कोहली ने उनकी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मैनें राहुल भाई का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा। वो ही नहीं द्रविड़ के फैंस भी उनके इस अवतार को देख हैरान हैं। साथ ही इस वीडियो पर काफी कमेंट आ रहे हैं।
Never seen this side of Rahul bhai ?? pic.twitter.com/4W93p0Gk7m
— Virat Kohli (@imVkohli) April 9, 2021
दरअसल, ये वीडियो एक विज्ञापन का हिस्सा है, जो कि IPL 2021 के प्रसारण के दौरान दिखाया जाएगा। ये वीडियो सामने आते ही काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यहां देखिए किसने क्या कहा-
Rahul sir calling someone back before double century. pic.twitter.com/7POAeIhNFg
— Silly Point (@FarziCricketer) April 9, 2021
*teacher steps out*
entire class: pic.twitter.com/nKJBrC1G3Q
— Akshar (@AksharPathak) April 9, 2021
Dushman are you ready pic.twitter.com/ES1w8BVtlq
— ????????? ✨ (@Tishasays_12) April 9, 2021
Kohli be like pic.twitter.com/pTQmJLX91G
— Anshul (@tea_anshul) April 9, 2021
Me after seeing this side of Rahul Dravid Sir? pic.twitter.com/gorm76Zick
— Positive entropy (@EntropyPositive) April 9, 2021
#cred just pulled off a Rahul Dravid in an alternate universe. Now we need Virat Kohli in Rahul Dravid’s persona…..
Make it happen @CRED_club pic.twitter.com/4Mo5rXv3nH
— Hemant Kumar (@SportsCuppa) April 9, 2021