newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shane Warne demise: नहीं रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न, सहवाग समेत कई क्रिकेटरों ने जताया दुख

Shane Warne demise: बताया जा रहा है कि वे अपने विला में बेसुध मिले थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्साकर्मियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन के इस आक्समिक निधन से पूरा क्रिकेट जगत हैरान हो गया है।

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के लोगों के लिए काफी दुखद खबर आई है। खबर यह है कि ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। थाईलैंड स्थित कोह सुमई में उन्होंने 52 साल के उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वे अपने विला में बेसुध मिले थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्साकर्मियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन के इस आक्समिक निधन से पूरा क्रिकेट जगत हैरान हो गया है। शोक की लहरों से पूरा सोशल मीडिया तरंगित हो गया है। तमाम उनके साथी खिलाड़ी उनकी मौत पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सब कोई हैरान है कि ये कैसे हो सकता है। इतनी ऊर्जा से भरा हुआ कोई आदमी कैसे इतनी जल्दी दुनिया से रुखसत हो सकता है। आइए, आपको दिखाते हैं कि कैसे उनके साथी खिलाड़ी वार्न की मौत पर शोकाकुल होकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं..

Shane Warne

वार्न के साथी खिलाड़ी रहे सहवाग ने ट्वीट कर उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। ट्वीट करते हुए सहवाग ने लिखा कि- ‘विश्वास नहीं होता कि दुनिया के सबसे महान स्पिनर्स में से एक शेन वार्न अब नहीं रहे।’

लक्ष्मण ने जताया दुख

टर्बनेटर ने भी ट्वीट कर जताया दुख

एडम गिलक्रिस्ट ने प्रकट की संवेदना

मो. शामी ने भी ट्वीट कर दुख जताया-

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी शेन वार्न के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है।