newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Keshav Maharaj: अफ्रीकी खिलाड़ी महाराज ने जीता इंडियन फैंस का दिल, मंदिर में माथा टेका, बोले-जय माता दी

Keshav Maharaj: आपको बता दें कि केशव महाराज का पूर्वज हिंदुस्तान के रहने वाले थे उनका परिवार मूलत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रहता था। लेकिन बाद में उनका परिवार भारत छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के डरबन में रहना लगा। अफ्रीका में रहने के बावजूद केशव महाराज भारत के रिति-रिवाज को नहीं भूले और बताया जाता है कि भगवान हनुमान के बड़े भक्त है।

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 28 अक्टूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए अफ्रीकी टीम भारत पहुंच गई है। इसी बीच सीरीज शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर अफ्रीकी खिलाड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो  रही है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज पर नवरात्रि का रंग चढ़ा देखने को मिला। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज (Keshav Maharaj) नवरात्र के शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दर्शन किए और माथा भी टेंका। केशव महाराज ने तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो भारतीय पारंपरिक पोशाक में नजर आए। जिसमें केशव फोटो में धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे है। फोटो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिंदू धर्म के प्रति उनकी आस्था काफी है।

उन्होंने ये फोटो अपने इस्टांग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। जिसमें केशव महाराज ने कैप्शन में सभी को नवरात्रि की बधाई और जय माता दी लिखा। अब सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा कर रहे है।

आपको बता दें कि केशव महाराज का पूर्वज हिंदुस्तान के रहने वाले थे उनका परिवार मूलत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रहता था। लेकिन बाद में उनका परिवार भारत छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के डरबन में रहना लगा। अफ्रीका में रहने के बावजूद केशव महाराज भारत के रिति-रिवाज को नहीं भूले और बताया जाता है कि भगवान हनुमान के बड़े भक्त है।

बता दें कि भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम तीन T-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और अफ्रीका के बीच पहला मैच मुकाबला 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।