newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हथेली में फिट हो जाएगा ये स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

अब तक आपने देखा की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स पर ही ज्यादा फोकस कर रही है। वहीं दूसरी ओर जापान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Rakuten ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया जो आपकी हथेली में भी फिट हो जाएगा।

नई दिल्ली। अब तक आपने देखा की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स पर ही ज्यादा फोकस कर रही है। वहीं दूसरी ओर जापान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Rakuten ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया जो आपकी हथेली में भी फिट हो जाएगा।

बता दें, इस फोन का नाम है Rakuten Mini। वहीं बात की जाए इसकी कीमत की तो जापान में इस फोन की कीमत 21,800 येन यानी करीब 14,277 रुपये है। इसे व्हाइट, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

ये हैं Rakuten Mini के फीचर्स

इसमें 3.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1280 है। यह HD रेज्यूलेशन के साथ आता है। इस फोन का साइज इतना छोटा है कि इसे हथेली में फिट किया जा सकता है। इसके डायमेंशन्स की बात करें तो यह 53.4 × 106.2 × 8.6mm का है।

इसका वजन 79 ग्राम है। हथेली में आ जाने वाला यह फोन बेहद ही कॉम्पैक्ट डिजाइन का है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में मेमोरी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है।

इसके साथ ही फोन में 1250 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। आपको बता दें को इस फोन में सिम स्लॉट मौजूद नहीं है।

इस फोन को eSIM फीचर के साथ पेश किया गया है। इसमें सिम इंस्टॉल करवाने के लिए आपको टेलिकॉम ऑपरेटर के स्टोर पर जाना होगा। भारतीय मार्केट में इसके लॉन्च होने की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।