
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। आम्रपाली को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस की कोई भी वीडियो हो या फोटोज फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में चलिए बताते हैं क्या है खास!
आम्रपाली दुबे की लेटेस्ट वीडियो:
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट की है। जैसा कि आप जानते हैं गर्मी का मौसम फ़िलहाल अपने चरम पर है, ऐसे में साफ़ दिख रहा है कि आम्रपाली दुबे भी गर्मी से परेशान हो रही हैं और वीडियो में पसीने से तर नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में आम्रपाली की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
स्मोकी आइज और ब्राउन लिपस्टिक में आम्रपाली दुबे की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पर्पल रंग की ड्रेस में आम्रपाली दुबे बेहद हसीन नजर आ रही हैं। खुले बाल और झुमके आम्रपाली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इस फिल्म को निरहुआ म्युजिक वर्ल्ड के यूटयूब चैनल पर पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” और आम्रपाली दुबे के अलावा क्रिस्टीना प्रावदा, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, किरण यादव, सारा लॉकेट, बिजेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार और पारुल प्रिया जैसे कलाकारों ने काम किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में आम्रपाली की फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 ने यूट्यूब पर 360 मिलियन व्यूज आंकड़ा पार कर लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे जल्द ही निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।