newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Health Care: अंडरआर्म्स की बदबू से हैं परेशान, इन घरेलु नुस्खों में मिल जाएगा आपकी समस्या का आसान सा समाधान

Health Care: क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में गंध उत्पन्न होने का कारण क्या है? जब हमारा पसीना शरीर से बहता हैं तो हमारे शरीर की त्वचा की सतह पर रहने वाले बैक्टीरिया प्रोटीन को तोड़ देते हैं और कुछ विशिष्ट एसिड यौगिक बाहर निकलते हैं,

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में पसीना आना तो प्राकृतिक है, उसे हम नहीं रोक सकते। उसके रोकने के प्रयास करने भी नहीं चाहिए क्योंकि पसीने के जरिए हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आते हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में गंध उत्पन्न होने का कारण क्या है? जब हमारा पसीना शरीर से बहता हैं तो हमारे शरीर की त्वचा की सतह पर रहने वाले बैक्टीरिया प्रोटीन को तोड़ देते हैं और कुछ विशिष्ट एसिड यौगिक बाहर निकलते हैं, जिससे तीखी गंध आती है। जो भी हो लेकिन, उस पसीने से आने वाली बदबू का किया क्या जाए और अंडरआर्म्स से आने वाली दुर्गंध तो शर्मिंदा कर देती है। इसकी रोकथाम के लिए डिओडोरेंट या एंटीपर्सपिरेंट रोल–ऑन आदि का इस्तेमाल करके बदबूदार अंडरआर्म्स का एक अस्थायी समाधान किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको परमानेंट समाधान चाहिए तो यहाँ पर कुछ घरेलू उपचार दिए जा रहे हैं, जो आपके अंडरआर्म्स की तेज गंध से छुटकारा दिला सकते हैं।

1. एक बाल्टी गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं और इस पानी से स्नान करें। ये न केवल बेहतर तरीके से सफाई करता है बल्कि अतिरिक्त पसीने को भी खत्म करता है।

2. एक कप एप्पल साइडर विनेगर लेकर उसमें 1/2 कप पानी मिलाएं। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर फ्रीज में स्टोर कर लें। रोज रात को सोने से पहले इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और सुबह इसे गुनगुने पानी से वॉश कर लें।

3.आलू के पतले-पतले स्लाइस काट लें। अब अपने अंडरआर्म्स पर 30 मिनट तक रगड़ें। और  फिर नॉर्मल पानी से इसे धो दें। आपके अंडरआर्म्स की गंध दूर हो जाएगी।

4.टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स के आसपास लगाएं।10 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आपके अंडरआर्म्स से बदबू आना दूर हो जाएगी।