newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Geetika Srivastava : कौन है ये IFS अधिकारी जो संभालेंगी पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान

बता दें कि कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालने जा रही गीतिका श्रीवास्तव 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की वो रहने वाली हैं और इस वक्त वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। 

पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की कमान अब गीतिका श्रीवास्तव संभालेंगी। गीतिका श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में गीतिका श्रीवास्तव को वर्तमान प्रभारी सुरेश कुमार के बदले चुना गया है। बता दें कि वर्तमान प्रभारी सुरेश कुमार का कार्यकाल समाप्त होने को है। ऐसे में वो उनके दिल्ली लौटने की बात कही जा रही है। अब उनके बाद उस पद की कमान गीतिका श्रीवास्तव के हाथों में होंगी। गीतिका श्रीवास्तव इस वक्त काफी चर्चा में हैं क्योंकि ये पहली बार है जब पाकिस्तान में भारतीय मिशन की प्रमुख कोई महिला बन रही है। अब पाकिस्तान में पहली बार इस बड़े ओहदे के लिए उन्हें चुने जाने के बाद से ही हर कोई उनकी प्रशंसा भी कर रहा है। बता दें कि कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालने जा रही गीतिका श्रीवास्तव 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की वो रहने वाली हैं और इस वक्त वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं।