newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गिरफ्तार डीएसपी देवेंदर सिंह को राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने की खबर में अब सामने आई ये सच्चाई

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार में दो आतंकियों के साथ डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद से मामला सियासी तूल पकड़ चुका है तो वहीं इस बीच मीडिया में ये खबर भी सामने आई की डीएसपी देवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार में दो आतंकियों के साथ डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद से मामला सियासी तूल पकड़ चुका है तो वहीं इस बीच मीडिया में ये खबर भी सामने आई की डीएसपी देवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया है। कई मीडिया संस्थानों ने अपनी खबर में ये दिखाया कि पुलिस की गिरफ्त में जो डीएसपी देवेंदर सिंह है उसे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हैं।

इन खबरों के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीटर पर इस मामले में स्पष्ट जानकारी सामने रखी। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ गिरफ्तार जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कभी किसी पदक से सम्मानित नहीं किया था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मीडिया में देविंदर सिंह को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिए जाने की खबरों का खंडन करते हुए यह जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलवामा में जब देविंदर सिंह डीएसपी के रूप में तैनात था, तब 25-26 अगस्त 2017 को आतंकवादियों के फिदायीन हमले का सामना करने में उसकी भागीदारी के लिए जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर 2018 में पदक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की खबर सही नहीं है।