newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP से नहीं है अपराधी विकास दूबे का रिश्ता, सपा से निकला ये कनेक्शन!

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की जा रही है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि विकास दुबे का संबंध भाजपा से है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा की योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीती रात यूपी पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस शहादत के बाद राज्य में विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की जा रही है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि विकास दुबे का संबंध भाजपा से है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा की योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Vikas Dubey

हालांकि वायरल हो रही फोटो की पड़ताल करने पर पता चला है कि फोटो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम विकास दुबे तो है लेकिन वो शख्स अपराधी विकास दुबे नहीं बल्कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष है और उसका भी नाम विकास दुबे है।

Yogi Vikas Dube

इसको लेकर विकास दुबे ने एक वीडियो भी शेयर कर मामले की सच्चाई दी।

वीडियो-

विकास दुबे ने कहा

वीडियो में भाजपा के विकास दुबे ने अपने बारे में परिचय देते हुए कहा है कि, कुछ अराजकत्तवों द्वारा मेरे बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी शेयर की जा रही है। मेरा नाम अपराधी विकास दुबे के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे लोगों को खिलाफ मैं कानूनी प्रक्रिया का सहारा लूंगा।

Vikas Dube

एक और फोटो हो रही है वायरल

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और फोटो वायरल हो रही है जिसमें विकास दुबे का संबंध समाजवादी पार्टी के साथ बताया जा रहा है। इस फोटो में विकास दुबे और उसकी पत्नी व अखिलेश यादव की भी फोटो है। इस फोटो के सामने आने के बाद से समाजवादी पार्टी जो योगी सरकार पर निशाने साध रही है वो भी चुप्पी साधे हुए है। इतना ही नहीं विकास दुबे समाजवादी पार्टी में आने से पहले बहुजन समाज पार्टी में भी सक्रिय रहा। वो प्रधान के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहा था। राजनेताओं के सरंक्षण से उसने खादी का चोला पहना और राजनीति में प्रवेश किया।

kanpur police new

बता दें कि मुठभेड़ की घटना को लेकर एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। पुलिस शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी और उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया इसमें 8 जवान शहीद हो गए है, जबकि फायरिंग में 7 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं।

Yogi tweet

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में बदमाश विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को अपनी श्रद्धांजलि दी है। साथ ही इस मामले में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी से तत्काल मौके की रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आज जारी हुए बयान में कहा गया, “कानपुर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से इस दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।”