Connect with us

दुनिया

Los Angeles Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक महीने के भीतर फायरिंग की चौथी वारदात, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

ये वारदात मशहूर बेवर्ली हिल्स के पास ही हुई है। लॉस एंजेलेस पुलिस के मुताबिक इस घटना की छानबीन चल रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एक महीने में कैलिफोर्निया राज्य में फायरिंग की ये चौथी वारदात है।

Published

los angeles shooting main

लॉस एंजेलेस। अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। शनिवार को एक बार फिर ऐसी घटना हुई। इस बार फिर कैलिफोर्निया राज्य में घटना हुई है। लॉस एंजेलेस के बेनेडिक्ट कैन्यन इलाके में फायरिंग की वारदात में 3 लोगों की जान चली गई। गोली लगने से 4 अन्य घायल हो गए। जिन 3 लोगों की जान फायरिंग में गई है, वे एक गाड़ी में थे। घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर थी। पुलिस को अब तक आरोपी का पता नहीं चला है। पुलिस ये भी नहीं बता सकी है कि आखिर फायरिंग की घटना की वजह क्या है। अखबार लॉस एंजेलेस टाइम्स के मुताबिक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की गई। गाड़ी के पास ही 4 लोग भी खड़े थे। सभी को गोली लगी।

los angeles shooting 1

अखबार के मुताबिक फायरिंग करने वाले घटना के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बड़ी तादाद में पहुंची। फिर गोली लगने से घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि गोली लगने से 3 लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। ये वारदात मशहूर बेवर्ली हिल्स के पास ही हुई है। लॉस एंजेलेस पुलिस के मुताबिक इस घटना की छानबीन चल रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एक महीने में कैलिफोर्निया राज्य में फायरिंग की ये चौथी वारदात है।

los angeles shooting

इससे पहले कैलिफोर्निया के हाफ मून बे में बंदूकधारी ने 7 लोगों की गोली मारकर जान ले ली थी। इन घटनाओं से बंदूक रखने के खिलाफ राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिस कानून को लागू किया, उस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बाइडेन ने कानून लागू करते वक्त कहा था कि इससे फायरिंग की घटनाओं को प्रभावी तौर पर रोका जा सकेगा। जबकि, कानून लागू होने के बाद भी अमेरिका में फायरिंग की घटनाओं में तमाम लोगों की जान जा चुकी है। अब राष्ट्रपति बाइडेन असॉल्ट रायफलों के खिलाफ कानून लाना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement