newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

US: पीएम मोदी के काम की दीवानी हुईं अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, कहा- मैं भारत से प्यार करती हूं…

US: नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं को लेकर दिए बयान पर भी सिंगर ने अपनी राय रखी और मुख्यमंत्री की आलोचना की। उसी पोस्ट में सिंगर ने लिखा- “बिहार में महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है….और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन फॉलोविंग देश से लेकर विदेशों में हैं। बड़े-बड़े विश्व नेता भी पीएम मोदी की तारीफ करते दिखते हैं। अब अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री एवं सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की तारीफ की है।ये तारीफ पीएम मोदी को महिलाओं के लिए उठाए गए सराहनीय कदमों के लिए मिली है। बात सिर्फ यही खत्म नहीं होती है, सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की तारीफ करने के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना भी है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लिए किसी योग्य उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। ये बात तो आप जानते हैं कि नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं को लेकर दिए बयान की वजह से बुरी तरीके से घिर गए हैं। नीतीश को चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। तो चलिए डिटेल में जानते हैं कि अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री एवं सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा।


पीएम मोदी की तारीफ में गढ़े कसीदे

पहले बात करते हैं पीएम मोदी। सिंगर मैरी मिलबेन पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा-” भारत के भाइयों और बहनों, नमस्ते …2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में शुरू हो गया है..खासकर अमेरिका और भारत में। चुनाव बदलाव का अवसर देते हैं। चुनाव पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को खत्म करने के लिए, उन आवाजों और मूल्यों के साथ प्रतिस्थापित किया जाता है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सिंगर ने कहा-“कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन क्यों करती हूं। मेरा मानना है कि पीएम मोदी भारत के मामलों पर बारीकी से नज़र रखते हैं।मैं विश्व स्तर पर भारत और भारतीय लोगों से प्यार करती हूं।मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। उन्होंने आगे लिखा- इसके अलावा, वह एक ऐसे नेता हैं जो महिलाओं के सशक्तिकरण में विश्वास रखते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के ऐतिहासिक चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने से लेकर, प्रमुख कैबिनेट पदों पर महिलाओं की नियुक्ति तक,उन्होंने कई सराहनीय काम किए हैं। वो महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा खड़े हैं।


नीतीश पर किया कटाक्ष

वहीं नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं को लेकर दिए बयान पर भी सिंगर ने अपनी राय रखी और मुख्यमंत्री की आलोचना की। उसी पोस्ट में सिंगर ने लिखा- “बिहार में महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है….और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती तो बिहार जाकर चुनाव जरूर लड़ती।