newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Donald Trump Attacker Ryan Wesley Routh In Hindi: डेमोक्रेटिक पार्टी और यूक्रेन का समर्थक, आदतन अपराधी…डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाले रयान वेस्ले राउथ के बारे में और जानिए

Who Is Donald Trump Attacker Ryan Wesley Routh In Hindi: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार जानलेवा हमले की कोशिश हुई। इस हमले की कोशिश करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम रयान वेस्ले राउथ है।

फ्लोरिडा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार जानलेवा हमले की कोशिश हुई। इस हमले की कोशिश करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी 58 साल की उम्र का रयान वेस्ले राउथ है। वो आदतन अपराधी रहा है और कई बार पुलिस से पहले उसका आमना-सामना हो चुका है। अब तक की जानकारी के मुताबिक फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ट्रंप गोल्फ कोर्स के पास एके-47 रायफल और गो प्रो कैमरे के साथ रयान वेस्ले राउथ पहुंचा था। रयान वेस्ले के बारे में ये जानकारी भी मिली है कि वो डोनाल्ड ट्रंप का विरोधी और डेमोक्रेटिक पार्टी व यूक्रेन का समर्थक है।

इस एके-47 से फायरिंग कर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता था रयान वेस्ले राउथ।

पुलिस के अनुसार रयान वेस्ले राउथ मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया था, लेकिन उसका पीछा किया गया और फिर उसकी कंपनी की 3 घंटे तक घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया गया। रयान वेस्ले राउथ की छत बनाने वाली कंपनी है। जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप जब गोल्फ खेल रहे थे, उसी वक्त एके-47 रायफल से रयान वेस्ले ने उन पर निशाना साधा। उसी वक्त सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने उसे देख लिया और फायरिंग की। इसके बाद वो भाग निकला। पुलिस के मुताबिक रयान वेस्ले राउथ मूल रूप से कैरोलिना का निवासी है। बाद में वो हवाई चला गया था। रयान वेस्ले को पुलिस पहले ड्रग रखने, बिना लाइसेंस और बीमा के गाड़ी चलाने का आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप पर इससे पहले 13 जुलाई 2024 को जानलेवा हमला किया गया था। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप पेंसिलवेनिया में एक रैली कर रहे थे। हमलावर की दागी गोली डोनाल्ड ट्रंप के कान को छीलती हुई निकल गई थी। इस बार हमलावर को गोली चलाने का मौका नहीं मिला, क्योंकि सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने उसे देख लिया था। रयान वेस्ले राउथ पर एफबीआई ने भी हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की कोशिश की ताजा घटना के बाद बयान जारी कर कहा है कि वो सरेंडर नहीं करेंगे।