newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nithyananda: भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए अब चीन का सहारा ले रहा भगोड़ा नित्यानंद, ट्वीट कर कही ये बात

Nithyananda: पहले जेनेवा में हुई यूएन की बैठक में कैलासा की स्थायी राजदूत मां विजयप्रिया नित्यानंद को भेजकर भारत के खिलाफ जहर उगला और अब चीन के साथ नजदीकियां बढ़ाकर नई साजिश रच रहा है।

नई दिल्ली।भगोड़ा और रेप का आरोपी कथित धर्मगुरु नित्यानंद भारत के खिलाफ जहर उगलने का एक मौका नहीं छोड़ा रहा है। पहले जेनेवा में हुई यूएन की बैठक में कैलासा की स्थायी राजदूत मां विजयप्रिया नित्यानंद को भेजकर भारत के खिलाफ जहर उगला और अब चीन के साथ नजदीकियां बढ़ाकर नई साजिश रच रहा है।  नित्यानंद अपने स्वयं रचित देश ‘यूनाइटेड स्टेट ऑफ कैलासा” को मान्यता दिलाने के लिए भारत के जानी दुश्मन चीन का सहारा ले रहा है। नित्यानंद ने शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि नित्यानंद ने क्या कहा।

nityanand

 शी जिनपिंग को दी बधाई

शी जिनपिंग ने तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है और नित्यानंद ने इस मौके पर शी जिनपिंग को बधाई दी है। नित्यानंद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा-” संयुक्त राज्य कैलासा और हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु, परम पावन भगवान नित्यानंद परमशिवम की ओर से हम शी जिनपिंग ( पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) को राष्ट्रपति बनने की बधाई देते हैं।हम आपको राष्ट्रपति के रूप में एक सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं। आपके महान देश, इसके लोगों और कैलाश के बीच लंबे समय तक चलने वाले मैत्रीपूर्ण संबंधों की आशा है। परमशिव का आशीर्वाद चीन के लोगों के साथ मंगल, आर्थिक समृद्धि, शांति, प्रेम, स्वास्थ्य और खुशी के साथ बना रहें”।


चीन से बढ़ा रहा नजदीकियां

नित्यानंद ने अपने ट्वीट से चीन के साथ मैत्री संबंधों की बात की है। इस ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि चीन के साथ नजदीकियां बढ़ाकर वो भारत के खिलाफ साजिश रचना चाहता है। इससे पहले  जेनेवा में हुई यूएन की बैठक में कैलासा की स्थायी राजदूत मां विजयप्रिया नित्यानंद को भेजकर भारत के खिलाफ गलत बातें कही थीं। मां विजयप्रिया नित्यानंद ने कहा था कि भारत सरकार ने नित्यानंद पर जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं और देश में सनातन हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हो रहा है और इसे रोकने के लिए विश्व को एकजुट होने की जरूरत है।