newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Population Of UK: ब्रिटेन में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी, जानिए ईसाई और हिंदुओं की क्या है हालत

इंग्लैंड में 37.2 फीसदी ऐसे भी लोग हैं, जो किसी धर्म को नहीं मानते। साल 2011 में ऐसे लोग 25 फीसदी थे। इंग्लैंड की जनगणना के दौरान ओएनएस ने धर्म के बारे में जानकारी देने को स्वैच्छिक रखा था। फिर भी 94 फीसदी लोगों ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं, 2011 में धर्म के बारे में जानकारी देने वालों का प्रतिशत 92.9 था।

लंदन। इंग्लैंड में आबादी के बारे में आए ताजे आंकड़े चौंका रहे हैं। इंग्लैंड के इतिहास में पहली बार यहां के मूल ईसाई निवासी कम हो गए हैं। ईसाइयों की आबादी कुल आबादी की आधी से भी कम हो गई है। इंग्लैंड के साथ ही स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में जनगणना कराई गई थी। जिसके नतीजों के मुताबिक हिंदुओं और मुस्लिमों की आबादी वहां बढ़ी है। ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स ONS ने मंगलवार को इस बारे में ताजा आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स में ईसाइयों की आबादी 2.75 करोड़ यानी कुल आबादी का 46.2 फीसदी है। जबकि, साल 2011 के जनगणना में इन इलाकों में ईसाइयों की आबादी 59 फीसदी से ज्यादा थी।

population of uk

ओएनएस के आंकड़ों के मुताबिक इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड में मुस्लिमों की आबादी 27 लाख से बढ़कर 39 लाख हो गई है। यानी इसमें 4.9 फीसदी के पहले के मुकाबले अब 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, हिंदुओं की आबादी भी 8.18 लाख से बढ़कर 10 लाख हो गई है। यानी 2011 में हिंदू 1.5 फीसदी थे। अब कुल आबादी में वे 1.7 फीसदी हो गए हैं। लंदन के उत्तर में स्थित हैरो में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी है। वे वहां 25.8 फीसदी हैं। लीस्टर में हिंदू आबादी 17.9 फीसदी है। बीते दिनों लीस्टर में ही सांप्रदायिक संघर्ष की घटनाएं हुई थीं। यहूदियों की आबादी में कोई अंतर नहीं है। वे कुल आबादी में 0.5 फीसदी ही हैं।

population of uk 1

ब्रिटेन में 37.2 फीसदी ऐसे भी लोग हैं, जो किसी धर्म को नहीं मानते। साल 2011 में ऐसे लोग 25 फीसदी थे। ब्रिटेन की जनगणना के दौरान ओएनएस ने धर्म के बारे में जानकारी देने को स्वैच्छिक रखा था। फिर भी 94 फीसदी लोगों ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं, 2011 में धर्म के बारे में जानकारी देने वालों का प्रतिशत 92.9 था। इससे ये भी साफ हो रहा है कि लोग अपने धर्म के बारे में खुलकर अब बात करने लगे हैं।