newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Army: चीन की सीमा के पास भारतीय सेना का “शक्ति प्रदर्शन”, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से दागे आग के गोले

Indian Army: भारतीय सेना ने ऑफिशियल अकाउंट पर युद्धाभ्यास का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) से युद्धाभ्यास कर रही है और मिसाइल दाग रही है।

नई दिल्ली। चीन और भारत के रिश्ते हमेशा से तनावपूर्ण रहे हैं। चीन हमेशा भारत के पूर्वी राज्यों पर अपना अधिपत्य दिखाता है और वहां की सीमाओं में घुसपैठ करता है लेकिन अब भारत की सेना ने चीन को अपनी ताकत का छोटा सा नमूना दिखाया है जिससे उसे उसकी जगह का अंदाज हो जाएगा। भारत ने हाल ही में सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है और उसका वीडियो भी डाला है।


युद्धाभ्यास का वीडियो है शानदार

भारतीय सेना ने ऑफिशियल अकाउंट पर युद्धाभ्यास का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) से युद्धाभ्यास कर रही है और मिसाइल दाग रही है। ये जगह इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से चीन की सीमा बहुत पास है। थल सेना की चीन की सीमा की तरफ मुंह करके ही आग के गोले बरसाए है। वीडियो में सभी जवान मिलकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं।  इस वीडियो को जारी करने के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक बयान भी जारी किया और बताया कि थल सेना ने सिक्किम की सीमा के पास  इन्फेंट्री यूनिट की मिसाइल के जरिए युद्धाभ्यास किया। लगातार जवानों को तैयार किया जा रहा है। यहां पर तय टारगेट पर आग के गोले दागे गए हैं। सेना ने हवा में टारगेट स्थापित किया और अच्छे से युद्धाभ्यास और लाइव फायरिंग की है।

 

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को बताया था अपना हिस्सा

बता दें कि ये युद्धाभ्यास उस वक्त हो रहा है, जब हाल ही में चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया और वहां की कुछ जगहों का नाम बदलने का दावा किया है। इसके अलावा लद्दाख में भी चीनी सेना के सिपाही लगातार घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है और हमारे सैनिक बर्फीले तूफान में भी चीन के सैनिकों को सीमा में प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं।