newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: G20 समिट में शामिल होने पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, पत्नी विमान में फिसली, वीडियो वायरल

Video: राष्ट्रपति जोको विडोडो अपनी पत्नी को संभालने की कोशिश करते है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया वक्त कर रहे है।

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन 2022 (G-20 Summit 2022) इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हो रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को बाली में हो रहा है। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इसी क्रम में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और प्रथम महिला इरियाना जोको विडोडो के साथ हिस्सा लेने पहुंचे। लेकिन जैसे ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ विमान से उतर रहे थे। इसी दौरान इंडोनेशिया की प्रथम महिला का पैर प्लेन की सीढ़ियों से उतरते वक्त फिसल गया।

राष्ट्रपति जोको विडोडो अपनी पत्नी को संभालने की कोशिश करते है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया वक्त कर रहे है। बता दें कि ये वीडियो Geo News ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geo News English (@geonewsdottv)

जी-20 समूह में ये देश है शामिल?

जी-20 में भारत, अमेरिका, रुस, इटली, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, अर्जेंटीना, तुर्की, मेक्सिको,और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।