newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाकिस्तान फिर रच रहा साजिश, आर्मी चीफ चुपके से पहुंचे एलओसी, सैनिकों से कहा- चुनौतियों के​ लिए तैयार रहें

पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को सीजफायर तोड़ा और उसने भारतीय सीमा की चौकियों पर गोलीबारी की। इस घटना में एक भारतीय सैनिक का जवान हो गया।

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव रहना कोई नई बात नहीं है। पाक अक्सर अपनी चालबाजी दिखाता रहता है, ऐसे में पाक आर्मी चीफ की नई चाल सामने आई है। LoC पर तनाव बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा एलओसी पहुंच गए। पाक आर्मी के सैनिकों से मुलाकात करते बाजवा ने उनके साथ काफी वक्त बिताया। सैनिकों की हौसला अफजाई करते बाजवा ने कश्मीर का जिक्र भी किया।

pak army chief

 

दिलचस्प बात यह है कि बाजवा का यह दौरा पहले से तय नहीं था। पाकिस्तान सेना प्रमुख ने एलओसी के इस दौरे की जानकारी मीडिया को भी नहीं दी थी। बाजवा सबसे पहले खुरैटा सेक्टर पहुंचे। उन्होंने यहां तैनात सैनिकों से बातचीत की और यहां के हालात की जानकारी ली। इसके बाद में पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग डीजी आईएसपीआर ने आर्मी चीफ के इस दौरे की जानकारी एक बयान के जरिये दी।

pak-army

 

डीजी के बयान के मुताबिक बाजवा ने सैनिकों से हर मुश्किल के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने अपने इस दौरे में कश्मीर का जिक्र भी किया और कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन हमेशा जारी रखेगा। कमर जावेद बाजवा ने एलओसी पर तैनात सैनिकों को कहा कि मुल्क के लिए यह काफी मुश्किल वक्त है क्योंकि कई चैलेंज एक साथ सामने आए हैं। कुछ बाहरी ताकतें हैं जो पाकिस्तान को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं।ऐसे विपरीत समय में फौज की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उनकी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सैनिकों का काम अपने देश की सरहदों की हिफाजत करना तो है ही, इसके साथ ही उसकी जिम्मेदारी मुल्क के अंदर के हालातों पर भी अपनी निगाह बनाए रखना है। उन्होंने अपने देश के सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारी फौज हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।

PAK ARMY

पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को सीजफायर तोड़ा और उसने भारतीय सीमा की चौकियों पर गोलीबारी की। इस घटना में एक भारतीय सैनिक का जवान हो गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें तेज की हैं। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।