Connect with us

दुनिया

US-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलिंस्की को जो बाइडेन ने दिया जोर का झटका, एफ-16 विमान देने से साफ इनकार

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पहले चेतावनी दी थी कि अमेरिका और यूरोपीय देशों से सैनिक मदद को वो दुश्मनी के तौर पर मानते हैं। अगर अमेरिका एफ-16 विमान यूक्रेन को देता है, तो रूस इसके खिलाफ और सख्ती बरत सकता है। अमेरिका से तनाव तो चल ही रहा है।

Published

joe biden and volodymyr zelinsky

वॉशिंगटन। रूस से जारी जंग में यूक्रेन को हर तरह की मदद देने का भरोसा देने के बाद अमेरिका ने अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की को बड़ी सहायता देने से इनकार कर दिया है। जेलिंस्की ने अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान मांगे थे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एफ-16 विमान यूक्रेन को देने से साफ इनकार कर दिया है। सोमवार को एक पत्रकार ने इस बारे में बाइडेन से सवाल पूछा था। जिसका जवाब उन्होंने नहीं में दिया। अमेरिका ने इससे पहले तोप और टैंक यूक्रेन को दिए थे। इसके अलावा करोड़ों डॉलर की आर्थिक और सैन्य मदद भी की थी। बाइडेन ने साफ कह दिया है कि एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन को नहीं दिए जा सकते।

f 16 fighter

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पहले चेतावनी दी थी कि अमेरिका और यूरोपीय देशों से सैनिक मदद को वो दुश्मनी के तौर पर मानते हैं। अगर अमेरिका एफ-16 विमान यूक्रेन को देता है, तो रूस इसके खिलाफ और सख्ती बरत सकता है। अमेरिका से तनाव तो चल ही रहा है। एफ-16 मिलने से ये दुश्मनी सीधे तौर पर सामने आ जाती। जो बाइडेन शायद इसी से बचना चाहते हैं। जिसकी वजह से उन्होंने एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन को देने से मना कर दिया है। बाइडेन के इस फैसले से जेलिंस्की को बड़ा झटका लगने के आसार हैं।

Biden

बीते हफ्ते ही जो बाइडेन ने यूक्रेन को अपने यहां के मुख्य युद्ध टैंक एम-1 अब्राम्स देने का एलान किया था। अमेरिका से यूक्रेन को 31 अब्राम्स टैंक दिए जा रहे हैं। इससे पहले बाइडेन ने यूक्रेन को 2.5 अरब डॉलर का रक्षा पैकेज भी दिया था। जेलेंस्की अब तक अमेरिका की तरफ से मिल रही मदद के लिए बाइडेन का शुक्रिया अदा करते रहे हैं, लेकिन एफ-16 न दिए जाने के एलान के बाद अब तक यूक्रेन के राष्ट्रपति की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement