newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan Clash: पाकिस्तान के पेशावर में 2 कबीलों में खूनी संघर्ष, 16 लोगों की फायरिंग में गई जान

पुलिस के मुताबिक घटना पेशावर से 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के डेरा आदम खेल में हुई है। पेशावर पुलिस के मुताबिक कोयला खदानों के परिसीमन को लेकर सनीखेल और जरघुन खेल कबीलों के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दनादन गोलियां चलीं और देखते ही देखते 16 लोगों ने जान गंवा दी। तमाम लोग घायल भी हुए हैं।

पेशावर। पाकिस्तान में एक तरफ सियासी हालात खराब हैं। वहीं, पेशावर प्रांत में सोमवार को कोयला खदान के परिसीमन के मुद्दे पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक घटना पेशावर से 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के डेरा आदम खेल में हुई है। पेशावर पुलिस के मुताबिक कोयला खदानों के परिसीमन को लेकर सनीखेल और जरघुन खेल कबीलों के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दनादन गोलियां चलीं और देखते ही देखते 16 लोगों ने जान गंवा दी। संघर्ष में तमाम और लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

peshawar clash 1

पुलिस के मुताबिक दोनों कबीलों के बीच संघर्ष की जानकारी के बाद बड़ी तादाद में सुरक्षाबल और अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक वहां फायरिंग हो रही थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से इस खूनी खेल को बंद कराया। घटना के आरोपियों के खिलाफ दर्रा आदम खेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सनीखेल और जरघुन खेल कबीलों के बीच पुरानी अदावत है और सुलह की सारी कोशिशें अब तक नाकाम रहीं। इसके नतीजे में सोमवार को खौफनाक घटना हो गई। पुलिस का कहना है कि पहले भी दोनों कबीलों के बीच ऐसे ही संघर्ष में तमाम लोग जान गंवा चुके हैं।

pakistan police

पाकिस्तान के पेशावर और कुछ अन्य प्रांतों में कबीलों का शासन चलता है। यहां पुलिस और सरकारी अफसर भी हस्तक्षेप करने से डरते हैं। दर्रा आदम खेल में तो खुलेआम हथियार बनाकर बेचे जाते हैं। विदेशी असलहों की कॉपी यहां सस्ते में मिल जाती है। कबीलों में हर घर में बड़े पैमाने पर हथियार रहते हैं। आपसी गुटबाजी और रंजिश की वजह से कबीलों में संघर्ष होता रहता है। ऐसा ही संघर्ष डेरा आदम खेल में इस बार हुआ है।