newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi France Visit: लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किए गए PM मोदी, बने फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

PM Modi France Visit: एक महिला ने पीएम मोदी के लिए गाना तक गाया। अब इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। इस उप्लब्धि के साथ ही पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

नई दिल्ली। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त दो दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं। बीते दिन गुरुवार को जब पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे तो उनके समकक्ष एलिजाबेथ ने ओरली हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी के फ्रांस में कदम रखते ही वहां स्वागत में भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। एक महिला ने पीएम मोदी के लिए गाना तक गाया। अब इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। इस उप्लब्धि के साथ ही पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

पीएम मोदी को मिला लीजन ऑफ ऑनर

PM नरेंद्र मोदी को  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस सम्मान की बात करेंतो ये सैन्य या नागरिक आदेशों में फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी अब इस सम्मान को पाने के बाद पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं जिसे ये मिला है। पीएम मोदी के अलावा इस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स के अलावा जर्मनी के पूर्व चांसलर समेत कई नेता सम्मानित हो चुके हैं।

PM Modi France Visit

तीन दिन की विदेश यात्रा पर हैं पीएम मोदी

भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दो दिन पीएम मोदी फ्रांस में रहेंगे। वहीं, आखिरी दिन वो संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। बीते दिन फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी ने यहां फ्रांसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने के अलावा पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में चंद्रयान-3, गरीबी, यूपीआई समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया।