newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ब्रिटेन में PM मोदी की लोकप्रियता का डंका, ब्रिटिश सांसद हुए फैन, बोले- ‘नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति…’

Video: आज दुनिया भर में पीएम मोदी के नाम का डंका बजता है। भारत भी दुनिया के शक्तिशाली देशों की दौड़ में आज आगे आ चुका है। आलम ये है कि दूसरे देश भारत से साथ संबंध स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। अब ब्रिटेन में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता का नजारा देखने को मिला है।

नई दिल्ली। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैल चुकी है। एक छोटी सी चाय की दुकान से मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री पद विराजमान हो चुके नरेंद्र मोदी आज दुनिया भर में जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री पद पर विराजने के बाद उन्होंने देश को आंख दिखाने वाले दुश्मन देशों के खिलाफ ऐसे फैसले लिए जो शायद ही कोई ले पाता। अपने तेज और तीखे फैसलों की वजह से ही आज दुनिया भर में पीएम मोदी के नाम का डंका बजता है। भारत भी दुनिया के शक्तिशाली देशों की दौड़ में आज आगे आ चुका है। आलम ये है कि दूसरे देश भारत से साथ संबंध स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। अब ब्रिटेन में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता का नजारा देखने को मिला है।

Lord Karan Bilimoria Louds PM Modi..

बता दें, 19 जनवरी को ब्रिटिश संसद में एक बहस हुई इस दौरान सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुलिंदे बांधे। बिलिमोरिया ने नरेंद्र मोदी को देश या दुनिया का नहीं बल्कि पृथ्वी के सबसे ताकतवर लोगों में से एक बताया। सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया (UK MP Lord Karan Bilimoria) ने कहा कि पिता के साथ गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले नरेंद्र दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में से एक हैं।

Lord Karan Bilimoria Louds PM Modi.

आगे भारत को लेकर अपना रुख साफ करते हुए ब्रिटिश सांसद ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। भारत देश की तुलना एक्सप्रेस ट्रेन से करते हुए बिलिमोरिया ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो चुकी है जो कि अब दुनिया की सबसे तेज ट्रेन बन गई है। भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत के करीबी दोस्त और भागीदार के रूप में यूके को शामिल होना चाहिए।

यहां देखें वीडियो…

आपको बता दें, इस वक्त बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री विवादों में है। गुजरात दंगों पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी को जिस तरह से दर्शाया गया है उसे लेकर बवाल हो रहा है। बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री के विवादों में आने के बाद सरकार भी सख्त हो गई है। भारत सरकार इस डॉक्यूमेंट्री को शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का फैसला ले चुकी हैं।