newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: SCO समिट में पाक PM ने कराई अपनी फजीहत, किया कुछ ऐसा कि पुतिन भी लगे मुस्कुराने, लोगों ने ली जमकर चुटकी

SCO Summit 2022: दरअसल एससीओ के समिट के बीच रुस के राष्ट्रपति पुतिन और शाहबाज शरीफ की बैठक हुई। इसी बैठक के दौरान दोनों नेताओं की  बातचीत हुई। लेकिन इस दौरान पुतिन रूसी लैंग्वेज में बोलते है मगर पाकिस्तानी पीएम को भाषा समझ नहीं आती। जिसके बाद वो ट्रांसलेटर मांगवते है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अपनी फजीहत करने का मौका नहीं छोड़ते है। एक बार फिर वैश्विक मंच पर शाहबाज शरीफ ने ऐसा कुछ कर दिया है जिसके बाद अब उनकी हर तरफ जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, उज्‍बेकिस्‍तान के समरकंद में आयोजित SCO समिट के अलग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात के दौरान पाक पीएम अपनी खिल्ली करा बैठे। रूस के राष्ट्रपति के सामने वो काफी असहज नजर आए। इतना ही नहीं इस मुलाकात के दौरान वो पुतिन से मदद मांगते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है शाहबाज शरीफ पुतिन के सामने नर्वस दिखाई दे रहे है। इसी दौरान उनके पाक पीएम का ईयरपीस गिर जाता है। शहबाज शरीफ उसको लगाने की कोशिश करते है वो निकल जाता है। जिसके बाद वो कान पर ट्रांसलेटर लगाने की मदद के लिए भी बोलते है। अब इसी को लेकर पाक पीएम को जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया और वहां की जनता उनके इस वीडियो पर जमकर चुटकियां ले रहे है।

दरअसल एससीओ के समिट के बीच रुस के राष्ट्रपति पुतिन और शाहबाज शरीफ की बैठक हुई। इसी बैठक के दौरान दोनों नेताओं की  बातचीत हुई। लेकिन इस दौरान पुतिन रूसी लैंग्वेज में बोलते है मगर पाकिस्तानी पीएम को भाषा समझ नहीं आती। जिसके बाद वो ट्रांसलेटर मांगवते है। पुतिन ने अपने कान पर ट्रांसलेटर लगा लेते है और फिर बोलने शुरू कर देते है। इसी दौरान शहबाज का ट्रांसलेटर उनके कान से निकल जाता। वो कई बार ईयरपीस को लगाने की कोशिश करते है वह ट्रांसलेटर को अपने कानों से नहीं लगा पाते और उन्हें मदद के लिए किसी और शख्स को बुलाना पड़ता है। वहीं उनके कान में ईयरफोन नहीं लगाने पर रुस के राष्ट्रपति मुस्कुराने लगते है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ली जमकर चुटकी

इसके बाद पाकिस्तानी सेना का अफसर उनके पास आकर उनके कान में ईयरपीस लगा देता है। लेकिन शाहबाज के कान से फिर ईयरपीस गिर जाता है। इसके बाद वो इशारा करते हुए कहते है कि क्या कोई मदद करेगा। अब पाकिस्तानी पीएम का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है।