newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi In Cambridge: राहुल गांधी के ‘भारत एक राष्ट्र नहीं राज्यों का संघ’ बयान पर कैम्ब्रिज के विद्वान ने किया पलटवार, पूछा- आपके विचार विनाशकारी नहीं?

Rahul Gandhi In Cambridge: बीते कुछ समय से राहुल गांधी लगातार भारत के विचार पर सवाल उठा रहे हैं। फरवरी 2022 में, भी भारतीय संसद में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि भारत सिर्फ “राज्यों का संघ” था, न कि एक राष्ट्र। अब देखना ये होगा कि राहुल गांधी का ये बयान क्या कुछ बवाल लेकर आता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) का विदेशी दौरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यहां कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत में भारत को लेकर राहुल गांधी ने अपने अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर अब वो चर्चा में हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया ( Ideas for India ) सम्मेलन में एक साक्षात्कार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई मुद्दे उठाए। इन्हीं मामलों को लेकर दिए गए बयान को लेकर अब भारत में सियासी चर्चा चरम पर है।सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गांधी एक सवाल का जवाब देते हुए ये कहते हैं कि भारत राष्ट्र नहीं, राज्यों का संघ है। भारत को लेकर कही गई अपनी इस बात को लेकर राहुल गांधी अब टीवी चैनलों की सुर्खियां बने हुए हैं।

rahul gandhi..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस बात पर आईआरटीएस एसोसिएशन के एक सिविल सेवक और कैम्ब्रिज में सार्वजनिक नीति के विद्वान सिद्धार्थ वर्मा ने काउंटर सवाल करते हुए कहा कि भारत राज्यों का संघ नहीं बल्कि राष्ट्र है। हालांकि इसके बाद भी राहुल अपनी बातों पर अड़े रहे। वर्मा ने राहुल गांधी से कहा कि आपका विचार न केवल त्रुटिपूर्ण और गलत है, बल्कि विनाशकारी भी है।

rahul gandhi..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत में भारत को राज्यों का संघ के रूप में वर्णित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि “भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि राज्यों का एक संघ है।” इस पर कइयों ने आपत्ति जताई। उनसे इस पर सवाल काउंटर सवाल किए गए। आईआरटीएस एसोसिएशन के एक सिविल सेवक और कैम्ब्रिज में सार्वजनिक नीति के विद्वान सिद्धार्थ वर्मा ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि भारत राज्यों का संघ नहीं बल्कि राष्ट्र है। वर्मा ने पूछा, “मेरा आपसे सवाल यह है कि एक राजनीतिक नेता के रूप में, आपको नहीं लगता कि भारत के बारे में आपका विचार न केवल त्रुटिपूर्ण और गलत है, बल्कि विनाशकारी भी है क्योंकि यह हजारों वर्षों के इतिहास को मिटाने का प्रयास करता है।” हालांकि राहुल गांधी अपनी बात पर अड़े रहे।

आपको बता दें, बीते कुछ समय से राहुल गांधी लगातार भारत के विचार पर सवाल उठा रहे हैं। फरवरी 2022 में, भी भारतीय संसद में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि भारत सिर्फ “राज्यों का संघ” था, न कि एक राष्ट्र। अब देखना ये होगा कि राहुल गांधी का ये बयान क्या कुछ बवाल लेकर आता है।