newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Portugal: पुर्तगाल में भारतीय महिला की मौत से मचा बवाल, स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ गया इस्तीफा

बीते दिनों भी कई लोगों को स्वास्थ्य बदहाली की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री को इस बात का एहसास काफी पहले ही हो चुका था कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।

नई दिल्ली। पुर्तगाल में भारतीय पर्यटक व गर्भवती महिला को अस्पताल में उपचार के लिए बेड नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद वहां के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया। गर्भवती महिला को पहले अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया था, लेकिन बेड के अभाव में उसे भर्ती नहीं किया गया, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस बीच उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, गर्भ में पल रहे बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। बता दें कि महिला भारतीय पर्यटक थी, जो कि पुर्तगाल घूमने गई थी। वहीं, महिला की मौत से पूरे पुर्तगाल में हड़कंप मच चुका है। पूरी दुनिया पुर्तगाल की स्वास्थ्य प्रणाली की आलोचना कर रही है।

पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री

आप मामले की गंभीरता का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा तक देना पड़ गया। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुर्तगाल में पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कमी की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। बीते दिनों भी कई लोगों को स्वास्थ्य बदहाली की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री को इस बात का एहसास काफी पहले ही हो चुका था कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। हालांकि, कोरोना काल के दौरान उनके अच्छे काम की तारीफ की गई थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि उनकी अगुवाई में देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आ रही थी, जिसकी वजह से कई लोगों को स्वास्थ्य दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा था।

इतना ही नहीं, आप पुर्तगाल में छाई स्वास्थ्य बदहाली का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि महिला को पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल में भी जगह नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। वहीं, इस पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में आ चुकी है। मामले के प्रकाश में आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अब ऐसे में देखना होगा कि जांच के उपरांत क्या कुछ तथ्य सतह पर आते हैं। इसका सभी को इंतजार रहेगा।