
नई दिल्ली। ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया था। अब इसी खबर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल ईरानी विमान में बम की खबर फर्जी निकली है। अब महान एयरलाइंस का विमान चीन में लैंड हो गया है। चीन के ग्वांगझू एयरपोर्ट पर ईरान की महान एयरलाइंस की एयरबस 340 को सुरक्षित लैंड कर दिया गया है। इसके साथ ही महान एयरलाइंस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जो बम की खबर फैलाई गई थी। वो सिर्फ अफवाह और फर्जी थी। एयरलाइंस ने ये भी बताया कि लैंडिंग सुरक्षित कर ली गई है और सभी यात्री भी सुरक्षित है। वहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जो अफवाह की खबर थी वो किस तरीके से सामने आई है और क्यों पायलट ने परमिशन मांगा। इन चीजों को लेकर पता लगाया जा रहा है। लेकिन जिस तरीके से निश्चित तौर पर ये घटनाक्रम रहा है।
सुबह 9.10 मिनट पर घटनाक्रम की शुरुआत हुई। जब पायलट ने बाकयदा दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने की परमिशन मांगी। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट की सूचना तमाम एजेंसियों को इस बाबत सूचित किया गया था। भारतीय वायुसेना की इस वारदात की जानकारी दी गई। हालांकि कई बार देखा गया कि ये फ्लाइट तय सीमा से नीचे तक पहुंची थी और करीब 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास घूमती नजर आई। जिसके बाद कही न कही संदेह की स्थिति पैदा हो गई और इस बाबत इंडियन एयरफोर्स को भी खबर दी गई।
जिसके बाद जयपुर में लैंडिंग की इजाजत मांगी गई। हालांकि एयरलाइंस को वहां पर भी लैंड करने की परमिशन नहीं दी गई। उधर दिल्ली में लैंडिंग पर अड़ने पर पायलट को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने खदेड़ा कर बाहर का रास्ता दिखाया था।
‘Bomb threat’ onboard Iranian passenger jet over Indian airspace, with final destination in China, triggers alert, IAF jets scrambled. The passenger jet is now moving towards China. Security agencies monitoring the plane: Sources pic.twitter.com/5Up2fHURxW
— ANI (@ANI) October 3, 2022