Wagner Group: अमेरिका ने पुतिन के करीबी वैगनर ग्रुप को आपराधिक करार दिया, रूस से बढ़ सकती है तनातनी

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इसके बीच अमेरिका ने रूस के वैगनर पीएमसी ग्रुप के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के इस वैगनर ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन घोषित कर दिया है।

Avatar Written by: January 21, 2023 10:56 am
wagner group russia

वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इसके बीच अमेरिका ने रूस के वैगनर पीएमसी ग्रुप के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के इस वैगनर ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन घोषित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मीडिया को बताया कि येवगेनी प्रिगोझिन के सैन्य वैगनर ग्रुप पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इन प्रतिबंधों का एलान अगले हफ्ते किया जाएगा। अमेरिका के इस कदम से रूस के साथ उसकी तनातनी और बढ़ने के आसार हैं।

john kirbi

जॉन किर्बी ने कहा कि वैगनर ग्रुप ने अंतरमहाद्वीपीय खतरा पैदा करने की तमाम कार्रवाई की। इसमें गंभीर आपराधिक गतिविधियां भी हैं। इन्हीं के मद्देनजर वैगनर ग्रुप को आपराधिक संगठन घोषित किया गया है। वैगनर ग्रुप भाड़े के सैनिकों का संगठन है। इस संगठन पर अमेरिका ने उत्तर कोरिया से रॉकेट और मिसाइलों की सप्लाई लेने का आरोप भी लगाया है। उत्तर कोरिया को रूस से भेजी गई रेलकार की फोटो भी किर्बी ने अपने दावे के समर्थन में जारी की है। किर्बी ने कहा कि अमेरिका को आशंका है कि उत्तर कोरिया से रूस को लगातार हथियारों की सप्लाई जारी रहेगी। किर्बी ने कहा कि रूस की सैन्य आपूर्ति कम हो गई है। ये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन है।

Putin

बता दें कि वैगनर ग्रुप को रूसी राष्ट्रपति पुतिन का वरदहस्त है। पुतिन ने वैगनर ग्रुप के भाड़े के सैनिकों को यूक्रेन में जंग के लिए भी भेजा है। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों के बारे में कहा जाता है कि वे काफी निर्ममता से विपक्षी सैनिकों की हत्या करते हैं। हालांकि, रूस ने यूक्रेन जंग के दौरान बार-बार कहा है कि हथियार डालने वाले विपक्षी सैनिकों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ही व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, यूक्रेन ने लगातार रूस पर अपने सैनिकों से निर्मम व्यवहार और हत्या करने का आरोप भी लगाया है।

Latest