newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

US Mass Shooting: अमेरिका के वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत, कई घायल

अमेरिका में लगातार ऐसी गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं। दो दिन पहले कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक नाइट क्लब में फायरिंग हुई थी। जिसमें 5 लोगों की जान गई थी और 18 अन्य घायल हुए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंदूकों पर नियंत्रण के लिए कानून भी लागू किया है, लेकिन हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

वर्जीनिया। अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी की वारदात हुई है। वर्जीनिया के चेसापीक में वॉलमार्ट के स्टोर में गोलीबारी की घटना हुई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है। गोली लगने से कई लोग घायल भी हुए हैं। चेसापीक पुलिस ने जानकारी मिलते ही वॉलमार्ट के स्टोर को घेर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस की गोली से शूटर की मौत हो गई है। पुलिस ने वॉलमार्ट स्टोर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लोगों को स्टोर से दूर रहने के लिए कहा गया है। ये वारदात मंगलवार रात 10 बजे के आसपास हुई। जिससे शहर में सनसनी फैल गई।

us virginia shootout 1

तमाम मीडिया चैनल्स के मुताबिक वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की वारदात का पता चलते ही पुलिस के दस्ते और स्वॉट कमांडो ने उसे घेर लिया। 40 से ज्यादा एंबुलेंस को भी लाया गया। गोलीबारी शुरू होते ही स्टोर में मौजूद लोगों में से ज्यादातर भागकर निकल गए थे। वरना हत्यारा शायद और भी लोगों की हत्या कर देता। एक रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारा इस स्टोर का ही एक मैनेजर था। वो ब्रेक रूम में घुसा और वॉलमार्ट के अन्य कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

firing large

अमेरिका में लगातार ऐसी गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं। दो दिन पहले कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक नाइट क्लब में फायरिंग हुई थी। जिसमें 5 लोगों की जान गई थी और 18 अन्य घायल हुए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंदूकों पर नियंत्रण के लिए कानून भी लागू किया है, लेकिन इस कानून के लागू होने के बाद भी अमेरिका में लोगों की सामूहिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।