newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh Latest Video: एक अंजान भैया ने अक्षरा सिंह को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर किया ”शुक्रिया”

Akshara Singh Latest Video: अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाइफ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह को एक बेहद खास इंसान ने जिंदगी की बहुत जरुरी सीख दी, जिसका वीडियो अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाइफ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह को एक बेहद खास इंसान ने जिंदगी की बहुत जरुरी सीख दी, जिसका वीडियो अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तो चलिए बताते हैं विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह को मिली जिंदगी की सीख:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अक्षरा से कह रहा है- ”जिंदगी है यही, बंबई की जिंदगी है यही जो जितना बड़ा है वो उतना तेज दौड़ता है।” जिसपर अक्षरा कहती हैं- ”दौड़ने का नाम जिंदगी है।” इसके जवाब में ये व्यक्ति कहते हैं- ”बड़े लोग हवाई जहाज से दौड़ते हैं, छोटे लोग साईकिल से दौड़ते हैं, कोई पैदल दौड़ता है तो कोई कार से दौड़ता है, दौड़ने का नाम ही जिंदगी है।

इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा- ”लाइफ में मिले ये भैया मुझे देख सीख देके चले गए।” बता दें कि वीडियो में दिख रहे ये व्यक्ति एक साधारण व्यक्ति हैं जो मुंबई में रहकर अपनी आजीविका चलाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Afsana Khan (@itsafsanakhan)

अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो बीते दिनों अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ इस गाने में अक्षरा ने सुपरहिट पंजाबी सॉन्ग तितलियां फेम सिंगर अफसाना खान संग कोलैबोरेशन किया है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।