newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rani Chatterjee :रामनवमी पर मां सीता बनी रानी चटर्जी!, भगवा साड़ी पहन जीता दिल

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee’s Latest instagram Reel On Ram Navami: रामनवमी के मौके पर रानी चटर्जी ने अपना नया लुक शेयर किया है और रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। आज देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है, इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। रामनवमी का मौका हो और भोजपुरी स्टार्स पीछे रह जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। रानी चटर्जी ने रामनवमी के मौके पर अपना नया अवतार फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि रानी ने कैसे फैंस को रामनवमी की बधाई दी है।


अनोखे अंदाज में रानी की रामनवमी

रामनवमी के मौके पर रानी चटर्जी ने अपना नया लुक शेयर किया है और रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं। इसके साथ ही रानी मां सीता के अवतार में दिख रही हैं। उन्होंने भगवा कलर की साड़ी पहनी है और बालों का जुड़ा बना रखा है। एक्ट्रेस ने गले और हाथ में रुद्राक्ष की माला भी डाल रखी हैं। एक्ट्रेस का ये लुक उनके बाकी लुक्स से काफी अलग हैं। वहीं फैंस को भी रानी में माता सीता दिख रही हैं और वो जयकारे भी लगा रहे हैं।


यूजर्स को भा गया रानी का अवतार

एक यूजर ने लिखा- जय श्री राम। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जय सीता-राम की। एक अन्य ने लिखा- सीता माता की जय। पोस्ट के नीचे आपको कई ऐसे पॉजिटिव कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। काम की बात करें तो रानी फिलहाल टीवी सीरियल बेटी हमारी अनमोल में काम कर रही हैं और सेट से लगातार फैंस के लिए रील बनाती रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस टाटावाली शो में दिख रही है, जहां उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ फोटो शेयर की थी।