newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shani Pooja: शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें, वरना शनिदेव हो सकते हैं नाराज

Shani Pooja: हिंदू धर्म में हफ्ते के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी खास देव या देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हफ्ते के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी खास देव या देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जितना जरूरी विधि-विधान से पूजा अर्चना है उतना ही जरूरी है कुछ बातों का ख्याल रखना, जिससे की शनिदेव का प्रकोप आपको न झेलना पड़े। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिन्हें आपको शनिवार के दिन खरीदने से बचना चाहिए।

शनिवार को गलती से भी ना खरीदें ये चीजें

— इस दिन लोहा या लोहे से बनी किसी भी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए

— शनिवार को नमक, सरसों का तेल, काले रंग की कोई भी चीज, काला तिल और झाड़ू भी खरीदने से बचना चाहिए

— इस दिन कैंची खरीदना तो दूर, कैंची का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए

वैसे तो शनिवार को इन चीजों को करने की मनाही है लेकिन बहुत से लोग इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं। कहा जाता है जो लोग शनिवार को खरीदारी के इन नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें दुख-दर्द, दरिद्रता, बीमारी, असफलता, झगड़ा, आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।