newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malmas 2023 Date: आज से शुरू हुआ मलमास और अधिकमास, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Malmas 2023 Date: हालांकि कई ऐसे काम हैं जिन्हें इस महीने में बिलकुल नहीं करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको इस दौरान नहीं करने चाहिए और कौन से काम आपको इस दौरान करने चाहिए…

नई दिल्ली। आज 18 जुलाई 2023, मंगलवार से मलमास (Malmas) का महीना शुरु हो गया है। हिन्दू धर्म में इस माह का खास महत्व होता है। कई जगहों पर इसे अधिक मास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो ये महीना तीन साल में आता है लेकिन इस बार ये सावन के माह में पड़ रहा है जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ गई है। हालांकि कई ऐसे काम हैं जिन्हें इस महीने में बिलकुल नहीं करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको इस दौरान नहीं करने चाहिए और कौन से काम आपको इस दौरान करने चाहिए…

Devshayani Ekadashi 2023

कब से कब तक रहेगा मालमास का महीना

मलमास का महीना के महीने की शुरुआत आज 18 जुलाई 2023 से हो रही है जो कि अगले महीने 16 अगस्त तक रहेगा। इसे अधिक मास के नाम से भी जाना जाता है।

Ekadashi

मलमास में क्या न करें (Adhik Maas 2023 Me Kya Karna Chaiye)

  • मलमास के महीने में मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे काम नहीं करने चाहिए।
  • इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कामों को करने की मनाही होती है।
  • घर बनाने और प्रॉपर्टी खरीदनें से भी बचे।
  • कोई नया काम भी शुरु करने से बचें।

Devshayani Ekadashi 2023

मलमास में क्या करें (Adhik Maas 2023 Me Kya Nhi Karna Chaiye)

  • मलमास का महीना दान पुण्य के लिए काफी खास माना जाता है ऐसे में आप जितना हो सके दान करें।
  • गरीबों को जरूरी चीजों का दान करें।
  • श्री हरि विष्णु की कृपा पाने के लिए भी ये महीना शुभ होता है ऐसे में जितना हो सके आपको उनकी आराधना करनी चाहिए।
  • मालमास में आप श्राद्ध कर्म भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।