newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, वरना आपको झेलना पड़ सकता है नुकसान

Chandra Grahan 2022: ग्रहण के दौरान सूतक काल भी लगता है जिसमें कई चीजों को करने की मनाही होती है। इस दौरान धार्मिक या फिर शुभ काम भी नहीं किए जाते। तो आइए जानते हैं आपको ग्रहण के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए साथ ही ये भी जानेंगे कि इस दौरान किन कामों को करने की मनाही होती है।

नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी सोमवार को 16 मई लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का खास महत्व होता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल भी लगता है जिसमें कई चीजों को करने की मनाही होती है। इस दौरान धार्मिक या फिर शुभ काम भी नहीं किए जाते। तो आइए जानते हैं आपको ग्रहण के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए साथ ही ये भी जानेंगे कि इस दौरान किन कामों को करने की मनाही होती है।

Chandra Grahan 2022..

गलती से भी ग्रहण के दौरान न करें ये काम

  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य न करें और न ही भगवान की मूर्तियों को छूएं।
  • ग्रहण काल के दौरान तुलसी के पौधे को भी नहीं छूना चाहिए। अगर जरूरत हो तो सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें।
  • ग्रहण काल में न ही खाना पकाना चाहिए और न ही खाना खाना चाहिए।
  • सूतक काल के नियम गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों पर मान्य नहीं होते हैं
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान काटने, छीलने या सिलने जैसे कामों को नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए और न ही सोना चाहिए।

  • ग्रहण काल के दौरान भोजन करने की मनाही होती है क्योंकि ये शरीर के लिए नुकसानदायक माना गया है।
  • घर में पहले से बने हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। इससे भोजन दूषित नहीं माना जाता।
  • ग्रहण के दौरान तेल लगाना, पानी पीना, बाल बनाना, कपड़े धोना और ताला खोलना जैसे काम भी नहीं करने चाहिए।
    कहते हैं इस दिन आपको दान जरूर करना चाहिए, आप जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान कर सकते हैं।

sleep

  • ग्रहण के दौरान अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं लेकिन उसे छूएं नहीं, आप इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें
  • ग्रहण ख़त्म होने के बाद आपको पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।